
Darbhanga News: दरभंगा की फिजा में उस वक्त तनाव का धुआं घुल गया, जब एक मजार पर चढ़ी चादर अचानक आग की लपटों में घिर गई। शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित टाउन हॉल के पास हजरत शहीद बाबा की मजार पर चढ़ी चादर में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। घटना के बाद एक विशेष समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी अफरा-तफरी मच गई और कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
मौके पर नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार, विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार समेत कई अन्य थानों के प्रभारी और पुलिस बल ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीओ विकास कुमार और सदर एसडीपीओ राजीव कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे।
Darbhanga News: क्या है पूरा मामला?
अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और आश्वासन दिया कि मामले की पूरी तहकीकात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुछ स्थानीय लोगों का आरोप है कि किसी ने जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया है ताकि शहर का सामाजिक सौहार्द बिगाड़ा जा सके। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। FSL टीम ने घटनास्थल से सैंपल एकत्रित किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के असली कारणों का पता चल पाएगा।
जांच में जुटी FSL टीम
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि चादर में आग खुद लगी या किसी शरारती तत्व ने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अगरबत्ती की वजह से चादर ने आग पकड़ी होगी। उन्होंने कहा कि पूरी सच्चाई रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।




