
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर एनएच अवस्थित चौधरी हाईटेक पेट्रोल पंप के ठीक विपरीत जमीनी विवाद को लेकर आधा दर्जन से ज्यादा गोली चलने की सूचना हैं।
बताया जा रहा हैं कि यह जमीनी विवाद हैं पर आपस के सगे भाईयों में हैं। ग्रामीण बताते हैं की सीताराम चौधरी अपने हिस्से की जमीन को घेर रहें थे इसी बीच उनके अपने सगे छोटे भाई अशोक चौधरी वहां आ गये और उनके साथ आये लोंगों ने गोली छोड़ना शुरू कर दिया ताकि सीताराम चौधरी डर से वहां काम नहीं कर सके।
ग्रामीण बताते हैं कि सीताराम चौधरी छह भाई हैं। सभी के बीच हिस्से का बंटवारा हो गया। इसी में एक हिस्सा सीताराम को मिला हैं। जिनके नाम से दाखिल खारिज हैं और उस जमीन का सीमांकन भी हो गया हैं। शनिवार को सीओ एवं थानाध्यक्ष ने सुनवाई कर सीताराम चौधरी को अपने हिस्से के जमीन को घेर लेने का निर्देश दे दिया।
ग्रामीण बताते हैं कि सीओ के कहने के बाद रविवार को सीताराम अपने जमीन की घेराबंदी को लेकर काम करा रहे थे। इसी बीच उनके छोटे भाई अशोक चौधरी ने अपने सहयोगियों के साथ आकर ताबड़तोड़ फायरिंग की और अपने भाई सीताराम चौधरी को वहां से भागने पर मजबूर कर दिया।
हालांकि गोली चलने के इलाके में दहशत का माहोल हो गया।वहां खड़े लोग भाग गये। कुछ देर के लिये तो ऐसा हल्ला मचा कि गोली लगने से किसी की मौत हुई हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
इस घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची थी लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई कारवाई नहीं हुई हैं। सदर थानाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें भी इस बात की सूचना मिली थी उन्होंने कहा कि वे घटनास्थल पर गये थे लेकिन गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई ना ही कोई खोखा मिला।
उन्होंने बताया कि उस जमीन पर 144 की कार्रवाई भी हुई थी। एसडीओ न्यायालय ने सीताराम चौधरी के पक्ष में फैसला सुनाया हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना से संबंधित अगर कोई आवेदन देता हैं तो कानून संगत कार्रवाई की जाएगी।







