back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

…अरे ई तो एकदम बलंडर हो गया साहेब, 1 घंटे तक दरभंगा के कुशेश्वरस्थान प्रखंड कार्यालय पर फहराता रहा उल्टा तिरंगा, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान। आजादी के अमृत महोत्सव पर कुशेश्वरस्थान के बीडीओ साहब का कारनामा। अपने कार्यालय के ऊपर उल्टा ही लहरा दिया राष्ट्रीय ध्वज। कुशेश्वरस्थान पश्चिमी प्रखंड के बीडीओ साहब की निंदा उस वक्त सरेआम होने लगी जब उनके कार्यालय के ऊपर उल्टा तिरंगा लहराता दिखा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

लोगो मे चर्चे होने लगे कि बीडीओ साहब ने आखिर इतनी बड़ी गलती कैसे कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशेश्वरस्थान पश्चिमी के बीडीओ साहब आजादी के अमृत महोत्सव मनाने के लिए खुद से नही बल्कि मजदूर से कार्यालय के ऊपर तिरंगा लगाने के लिए बोला।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मंत्री जी का हंटर चला, घटिया सड़क बनाने वाली कंपनी 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

 

उस बेचारे मजदूर को क्या पता था कि उसकी एक छोटी सी गलती बीडीओ साहब के पसीने उतार देगा। जब इस बात की जानकारी घंटो बाद बीडीओ को लगी तो आनन फानन में राष्ट्रीय ध्वज को उतारकर तुरंत सीधा किया।

 

इस मामले में बीडीओ उमेश प्रसाद सिंह के निजी व्हाट्सएप नम्बर पर फोटो भेजकर पूछा गया तो बीडीओ ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि गलती से ऐसा हो गया था, जब मुझे इसकी जानकारी मिली तो इसमें तुरंत सुधार किया गया।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Water Crisis: दिल्ली ने जाना दरभंगा में पानी की किल्लत, पढ़िए 66 साल पुराने पश्चिमी कोसी तटबंध का रिचार्ज

हालांकि इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम कुमार ने व्हाट्सएप के माध्यम से कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष को जानकारी दी है कि बीडीओ के द्वारा दोपहर के एक बजे से लेकर दो बजे तक उल्टा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है जिससे राष्ट्रीय भावना का आहत हुआ है।

 

इस मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, इसका जांच किया जा रहा है।
जानकार बताते है कि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान का यह कृत्य भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51-ए के तहत मूल कर्तव्य का भी उल्लंघन है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 फरवरी 2026 – ग्रहों के शुभ प्रभाव से सफलता की ओर

Weekly Horoscope Weekly Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के गूढ़ रहस्यों को उजागर करता यह साप्ताहिक राशिफल...

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर, तस्वीरें हुईं वायरल

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर,...

Free Fire Max Redeem Codes: फ्री फायर मैक्स के लेटेस्ट कोड्स से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, यहां देखें

Free Fire Max Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में Garena Free Fire Max...

शाहिद कपूर डांस: इन 5 अंडररेटेड गानों में भी एक्टर ने दिखाया था अपना बेमिसाल जलवा!

Shahid Kapoor Dance: बॉलीवुड के सबसे ऊर्जावान और बेहतरीन डांसर्स में से एक शाहिद...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें