back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में अनुश्रवण समिति की बैठक में MLA अमन भूषण हजारी ने लगाई सीओ की क्लास

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड मुख्यालय के प्रमुख कक्ष में गुरुवार को अनुश्रवण समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख बिजल पासवान की अध्यक्षता में हुई।

- Advertisement -

बैठक में पदाधिकारियों की अनुपस्थिति तथा पंचायत प्रतिनिधियों के पतियों के शामिल होने को लेकर हंगामा हुआ। इस पर उपस्थित सदस्यों ने खेद जताया तथा अगली बैठक में खुद जनप्रतिनिधियों को भाग नहीं लेने की बात कही।

- Advertisement -

केवटगामा पंचायत के मुखिया छेदी राय ने अगामी बाढ़ के मद्देनजर प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारी के बारे में पूछा लेकिन सीओ अखिलेश कुमार ने कुछ नहीं बता पाए। इस सभी सदस्यों ने सीओ के कार्यप्रणाली से नाराज होकर बैठक में उपस्थित जदयू विधायक अमन भूषण हजारी से शिकायत की। इस पर विधायक श्री हजारी ने सीओ अखिलेश कुमार को फटकार लगाई और बाढ़ की तैयारी को लेकर बताने को कहा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मंत्री जी का हंटर चला, घटिया सड़क बनाने वाली कंपनी 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

वहीं मुखिया संघ के अध्यक्ष श्री कुमार ने पिछले वर्ष  तिलकेश्वर पंचायत के रोमी कुमारी की डूब कर मृत्यु हो जाने के बाद अब तक सहायता राशि नहीं मिलने, पिछले वर्ष चलाई गई नाव तथा नाविक का भुगतान नही करने तथा कमला बलान पश्चिमी तटबंध के क्षतिग्रस्त स्थानों की मरम्मती नहीं करने पर खेद प्रकट किया।

उन्होंने बताया कि बाढ़ आपदा में डूब कर मृत्यु हो जाने पर 24 घंटे के अन्दर सहायता राशि देने का प्रावधान है बावजूद अंचल अधिकारी जानबूझकर मामले को लटकाकर रखते हैं। वहीं, कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष राम भजन यादव ने बिजली विभाग के कनीय अभियंता रमाशंकर सिंह से पूर्व में की गई शिकायत पर अमल नही करने पर खेद जताया।

वहीं श्री यादव ने सदन में मौजूद महिला प्रतिनिधि के बदले उसके पति की उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी भी सदन की एक गरिमा होती है उसका हर संभव पालन किया जाय। वहीं प्रमुख की बातों को सीओ के द्वारा अनदेखी करने पर भी नाराजगी व्यक्त की गई।

बैठक में उपस्थित जदयू विधायक ने कृर्षि समन्वक, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, राजस्व कर्मचारी सहित कई लोगों को अपने अपने कार्य प्रनाली पर सुधार लाने का निर्देश दिया। बैठक को भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय राय, गौरव कुमार राय, रामकुमार राय सहित कई सदस्यों ने भी सम्बोधित किया। वहीं, मौके पर मुखिया पूनम देवी, राजेश पासवान, प्रमीला देवी, पंचायत समिति सदस्या अंजनी भारती  सहित कई सदस्य मौके पर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga AIIMS: दरभंगा AIIMS निर्माण में आएगी अब तूफानी तेजी? DM ने दिए ऐसे निर्देश कि सब हो गए अलर्ट! पढ़िए... 'सुपर-स्पेशलिटी' सूर्योदय अब ज्यादा दूर नहीं!

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानें किसने कितनी वसूली फीस!

Shahid Kapoor News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों एक ही नाम गूंज रहा...

महाशिवरात्रि 2026: शिव कृपा पाने के अचूक उपाय और महत्व

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला...

इंडियन कार एक्सपोर्ट्स: भारतीय गाड़ियों का बढ़ा दबदबा, निर्यात में 33% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी!

Indian Car Exports: भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग ने एक बार फिर दुनिया को अपनी ताकत...

हीर रांझा: इम्तियाज अली और एकता कपूर की नई प्रेम कहानी का ऐलान, फैंस में जबरदस्त उत्साह!

Heer Ranjha News: मोहब्बत की दुनिया में एक बार फिर दो बड़े नाम साथ...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें