
छात्रसंघ ने ठाना है, एमएलएसएम कॉलेज को दरभंगा का मॉडल कॉलेज बनाना है
दरभंगा, देशज न्यूज (deshajnews)। दरभंगा गणतंत्र को दिवस बनाने में जुटा है। खास यह, इसकी तैयारी छात्र संघ कर रहा है।एमएलएसएम महाविद्यालय में इसकी पुरजोर तैयारी चल रही है। छात्रसंघ की ओर से गणतंत्र दिवस को लेकर चलाया जा रहा अभियान इस मायने में खास है, यहां मिथिला पेंटिंग अभियान के तहत दर्जनो छात्रों ने भाग लेकर गणतंत्र को अपना रंग दिया।
मौके पर प्रधानाचार्य डॉ.विद्यानाथ झा ने कहा, यह छात्रसंघ की एक बडी़ उपलब्धी होगी। इससे छात्र-छात्राएं महाविद्यालय को स्वच्छ व सुंदर बनाने का काम कर रहै हैं। आइक्यूएसी ने कहा, हमारे छात्र पेंटिंग के माध्यम से सामाज को एक संदेश देंगे। महाविद्यालय परिसर की रौनकता बढा़एंगे।
छात्रसंघ अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने कहा, छात्रों की मिथिला पेंटिंग में रूचि देखकर छात्रसंघ ने यह पहल उठाया है।, इनलोगों ने एक मुहिम चलाया है। छात्रसंघ ने ठाना है, एमएलएसएम कॉलेज को दरभंगा का मॉडल कॉलेज बनाना है। एमएलएसएम कॉलेज छात्रसंघ की यह पहल सराहनीय है।
पेंटिंग करने वाले छात्र-छात्राओं में बंधना कुमारी, तृप्ति कुमारी, मांसी, पुष्पांजली, चिंटु कुमार, सालनी, चंचल, अंजली, प्रज्ञा शामिल हैं। वहीं,उपाध्यक्ष प्रेम कुमार, महासचिव आदित्य मिश्रा, संयुक्त सचिव रूपेश झा, छात्र सुजित कुमार, जावेद अख्तर, निशांत छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ा रहे हैं, जो महाविद्यालय को स्वच्छ और सुंदर बनाने का काम कर रहैं हैं।
गणतंत्र को मिथिला रंग दे रहा MLSM COLLEGE छात्र संघ, कहा हमनें ठाना, बनेंगे हम मॉडल









You must be logged in to post a comment.