spot_img

दरभंगा के कमतौल में शराब तस्करी के नाम पर पुलिस पिटी, फिर गांव वाले पिटे…चालक को पीठ पर बैठाकर पीटा गया, समानें क्षतिग्रस्त हुईं …ये सब अच्छा नहीं हुआ…

spot_img
- Advertisement -

कमतौल, देशज टाइम्स। कमतौल के मुहम्मदपुर पछियारी टोला के केदार महतो के पुत्र रंजीत महतो को शराब तस्करी में पकड़ने जब पुलिस पहुंची तो वहां सौ से अधिक की संख्या में ग्रामीणों का लाठी, डंडा, ईंट और पत्थर लेकर पुलिस टीम पर हमला करना, गाली गलौज करते पुलिस पर हमले और चालक को पीठ पर बैठाकर ले जाकर मारपीट करना बहुत कुछ कहता है।

- Advertisement -

इस वारदात में  थानाध्यक्ष सहित चालक और गृह रक्षक बल के जवान जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में ही उग्र लोगों ने चालक अमित सागर को जबरन अपने पास बैठा लिया और वहां भी उसके साथ मारपीट की गई। यह अपने आप में समाज के बढ़ते आक्रोश का नतीजा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बीती रात कांड संख्या 317/22 में जहां सदर मब्बी ओपी थाना क्षेत्र के करकौली गांव निवासी राजकुमार सहनी के पुत्र राजा सहनी, कमतौल थाना क्षेत्र के असरफी सहनी के पुत्र मुकेश सहनी एवं केदार महतो के पुत्र रंजीत महतो नामजद हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: मिथिला को नई उड़ान देने का खाका तैयार, बनेगा विकास का नया इंजन: Darbhanga Airport बनेगा सी-प्लेन हब और स्किल सेंटर, पढ़िए जलमार्ग से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा!

शराब बरामदगी के नामजद प्राथमिकी आरोपी रंजीत महतो की गिरफ्तारी करने कमतौल पुलिस पहुंची थी जहां उस टीम पर हमला हो गया। इस घटना में थानाध्यक्ष बरुण कुमार गोस्वामी, सरकारी चालक अमित सागर एवं गृह रक्षक बल के रामबालक चौधरी जख्मी हो गए। तीनों का सिर फट गया।

इसके अलावा अन्य गृह रक्षक बल के जवान एवं चौकीदार को भी मामूली रूप से चोटिल हो गए। घटना में जख़्मी थानाध्यक्ष एवं चालक आदि का डीएमसीएच में इलाज करवाया गया है। बताया जाता है कि सभी को टांके लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, जख्मी थानाध्यक्ष बरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि वह शराब बरामदगी मामले को लेकर रंजीत महतो को गिरफ्तार करने गए थे जहां उसके घर के निकट पहुंचते ही कुछ लोगों ने पहले बकझक किया फिर सौ से अधिक ग्रामीण लाठी, डंडा, ईंट व पत्थर लेकर इकट्ठे हो गए। सभी गाली गलौज करते हुए  हमला कर दिया।

इसमें थानाध्यक्ष सहित चालक और गृह रक्षक बल के जवान जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में ही उग्र लोगों ने चालक अमित सागर को जबरन अपने पास बैठा लिया और वहां भी उसके साथ मारपीट की गयी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: मिथिला को नई उड़ान देने का खाका तैयार, बनेगा विकास का नया इंजन: Darbhanga Airport बनेगा सी-प्लेन हब और स्किल सेंटर, पढ़िए जलमार्ग से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा!

पुलिस वाहन के चारों चक्का का हवा निकाल दिया। गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। चौकीदार नंद किशोर पासवान की बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना जिला के वरीय पुलिस अधिकारियों को दी गई। तत्पश्चात सिटी एसपी सागर कुमार, एसडीपीओ अमित कुमार के साथ जिला से बज्र वाहन सहित दर्जनों सशस्त्र बल के जवान मौके पर पहुंचे। उसके बाद बंधक बने चालक को मुक्त कराकर सभी को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है। एक भी दोसी बख्शे नहीं जाएंगे।

वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस को केदार महतो के घर जाना था लेकिन वह रात में करीब 12 बजे के बाद दूसरे घर में आ गये। इसी को लेकर विरोध शुरू हुआ। कुछ लोग चोर-चोर की शोर दिया। इसी को लेकर पुलिस पर पथराव हो गया। इसमें पुलिस कर्मी जख्मी हो गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: मिथिला को नई उड़ान देने का खाका तैयार, बनेगा विकास का नया इंजन: Darbhanga Airport बनेगा सी-प्लेन हब और स्किल सेंटर, पढ़िए जलमार्ग से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा!

इसके बाद पुलिस एक एक घर में तलाशी शुरू कर दी। इससे गांव वालों की नींद टूट गई। इस दौरान पुलिस ने सब्जी व्यापारी परमेश्वर साह के घर से नरेश सहनी के घर तक सोए लोगों को उठा उठाकर पीटा। इसमें पिंडारुछ पंचायत के उप मुखिया परमेश्वर महतो, दिनेश सहनी, जिबछ सहनी, रामबाबू साह, मुकेश साह, सत्तन साह, पायल कुमारी, साजन कुमार, सुशील साह, किशोर महतो,गुड्डू महतो,किसान साह उसकी पुत्री,पुत्र सहित कई दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं। वहीं लोगों के घर में रखी बाइक, कार, ऑटो, टेलीविजन, पंखा, दीवाल घड़ी, दाना पानी, मेन गेट तक को क्षतिग्रस्त किया गया। पुलिस की इस जवाबी कार्रवाई में निर्दोष लोगों की पिटाई और सामानो की क्षति को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...

Bajaj Pulsar NS400Z: 350cc इंजन वाली नई पल्सर देगी ₹2 लाख के बजट में ज़बरदस्त परफॉरमेंस

Bajaj Pulsar NS400Z: नई Bajaj Pulsar NS400Z 350cc इंजन के साथ भारत में लॉन्च...

कुलदीप यादव का जादू, लखनऊ पर दिल्ली की शानदार जीत का सूत्रधार!

Kuldeep Yadav: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत...