दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। विवि थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी कॉलेज के निकट उनके बंद घरों में अज्ञात चोरों ने करीब ढाई लाख रुपए के सामानों की चोरी कर फरार हो गया। इस बाबत प्रो.अरुण कुमार दास की पत्नी अनामिका देवी ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रो.अरुण कुमार दास कॉलेज के बगल में ही घर बनाकर रह रहे हैं। साथ ही कुछ ही दूरी पर उनके बेटी और दामाद का घर भी है।






प्रो. दास के पुत्र अजय कुमार ने बताया कि उनके पिताजी की तबियत खराब थी। इस कारण एक महीने से उनके पास पटना में रहकर इलाज करा रहे थे। उन्होंने कहा कि आज सुबह उनकी बहन ने फोन किया कि घर का दरवाजा, आलमारी आदि सब टूटा हुआ है। ऐसा लगता है कि रात में चोरी हुई है।
अजय ने कहा कि इसी सूचना पर दरभंगा आए तो देखा कि चोरों ने गेट का ताला तोड़कर आलमारी में रखें करीब 50 हजार के कपड़े एवं लॉकर में रखें सभी जेवरात गायब कर दिए हैं। अजय की मां अनामिका देवी ने बताया कि लॉकर में पुराने कुछ जेवरात और घर के खर्चे के लिए 25 हजार रुपये थे, जो चोरों ने चोरी कर ली है। उन्होंने कहा कि गहनों की कीमत डेढ़ से दो लाख के बीच है। अनामिका देवी ने इस बाबत थाना में आवेदन दिया है।







