back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

दरभंगा में अब पर्दा युक्त व्यायामशाला में जा सकेंगी महिलाएं, हरिबोल तालाब पार्क में बना जिम

spot_img
- Advertisement - Advertisement
दरभंगा में अब पर्दा युक्त व्यायामशाला में जा सकेंगी महिलाएं, हरिबोल तालाब पार्क में बना जिम
दरभंगा में अब पर्दा युक्त व्यायामशाला में जा सकेंगी महिलाएं, हरिबोल तालाब पार्क में बना जिम

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा शहर की महिलाएं अब पर्दा युक्त व्यायामशाला में जा सकेगी। 14वें वित्त आयोग की राशि से वार्ड नंबर 21 स्थित हरिबोल तालाब सह पार्क के परिसर में महिलाओं के व्यायाम के लिए जिम संयत्र की स्थापना की जा रही है।

- Advertisement -

इसका विधिवत शिलान्यास वार्ड नंबर 21 की पार्षद मधुबाला सिन्हा द्वारा गुरुवार को किया गया। इस मौके पर नगर आयुक्त कुमार गौरव भी उपस्थित थे। उपस्थित थी वार्ड की कई महिलाएं भी।

- Advertisement -

बताया जाता है कि 14 वें वित्त आयोग की राशि से लगभग ₹900000 के व्यय पर पर्दा युक्त 10 व्यायाम संयत्र का अधिष्ठापन किया जा रहा है, जिसमें विशेषकर पर्दा और सुरक्षा का ध्यान रखा गया है। इसका विधिवत शिलान्यास के साथ कार्य की भी शुरुआत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दारोगा जी का 'रेट कार्ड' वायरल! चरित्र प्रमाण पत्र के लिए खुलेआम घूसखोरी, वीडियो देख एसएसपी भी हैरान

दरभंगा में अब पर्दा युक्त व्यायामशाला में जा सकेंगी महिलाएं, हरिबोल तालाब पार्क में बना जिमसब कुछ ठीक-ठाक रहा तो 21 जून को योग दिवस पर महिलाओं के लिए यह प्रारंभ हो जाएगा। सरकारी स्तर पर दरभंगा में यह पहला व्यामशाला का अधिष्ठापन किया गया है। शहर के खूबसूरत हरिबोल तालाब के पश्चिमी और दक्षिणी कोने में घेराबंदी कर पर्दा युक्त महिलाओं के लिए यह जिम बनाया जा रहा है। इसके रखरखाव और संचालन के लिए 11 सदस्य महिला समिति का भी गठन किया गया है।

वार्ड नंबर 21 की पार्षद मधुबाला सिन्हा पदेन सदस्य होंगी। नगर निगम इसका संचालन करेगा। वर्तमान में इसमें कोई शुल्क नहीं रखा गया है। समय-समय पर महिला पुलिस इसका निरीक्षण करती रहेगी। इस संदर्भ में पार्षद मधुबाला सिन्हा ने एसएसपी को भी इसकी सूचना दी है। नगर आयुक्त स्तर से भी प्रशासन को इसका ब्यौरा दिया गया है।

दरभंगा में अब पर्दा युक्त व्यायामशाला में जा सकेंगी महिलाएं, हरिबोल तालाब पार्क में बना जिम

जानकारी के अनुसार, वर्तमान बोर्ड कार्यकाल का 9 जून आखरी दिन है। वार्ड नंबर 21 की पार्षद ने 14वें वित्त आयोग की राशि से 2019 में इसकी अनुशंसा की थी। कोरोना के कारण यह कार्य लंबित था। गुरुवार को कार्य प्रारंभ कर दिया गया। नागपुर से सभी संयत्र पहुंच गया और उसके अधिष्ठापन का कार्य प्रारंभ हो गया है।

दरभंगा में अब पर्दा युक्त व्यायामशाला में जा सकेंगी महिलाएं, हरिबोल तालाब पार्क में बना जिम

महिलाओं के लिए जो अभी व्यायाम संयत्र स्थापित किया गया है, उसमें लेग प्रेस, एयर वाकर, स्काईवाकर, रोवर, चेस्ट प्रेस कम सीटेड पुलर, सीटेड पुलर, सोल्डर बिल्डर, सर्फ बोर्ड, सीटेट ट्विस्टर ट्रिपल और सीट अप बोर्ड का अधिष्ठापन किया गया है। इसमें एक साथ डेढ़ दर्जन महिलाएं व्यायाम कर सकेंगी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में Panchayat Sarkar Bhavan निर्माण पर कमिश्नर की पैनी नजर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा- 'समय पर काम पूरा करें'

दरभंगा में अब पर्दा युक्त व्यायामशाला में जा सकेंगी महिलाएं, हरिबोल तालाब पार्क में बना जिमपार्षद मधुबाला सिन्हा ने कहा कि शिरडी साईं बाबा धर्मशाला परिसर में यह अधिष्ठापन है। पर्यटन संस्थान के साथ यात्रा के क्रम में महिलाओं की मांग पर इसकी अनुशंसा की थी।

उम्मीद है कि संवेदक युद्ध स्तर पर कार्य कर विश्व योग दिवस 21 जून तक इसे पूरा कर देंगे। यह दरभंगा की महिलाओं को व्यायाम हेतु समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा की चारों ओर घेराबंदी कर सुरक्षा और पर्दा का विशेष ख्याल रखा गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Board 10th Exam: बिरौल में दूसरे दिन भी मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण, 91 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, जानें केंद्रवार आंकड़े

दरभंगा में अब पर्दा युक्त व्यायामशाला में जा सकेंगी महिलाएं, हरिबोल तालाब पार्क में बना जिम

नगर आयुक्त कुमार गौरव ने कहा
दरभंगा नगर निगम क्षेत्र का यह पार्क सह तालाब काफी सुंदर है और इसका पानी भी काफी साफ है। उन्होंने कहा कि जब यहां मेरी पोस्टिंग हुई तो मुझे मालूम हुआ कि इस तालाब में कहीं से भी नाले का पानी नहीं गिरता है। सुलभ जल परियोजना भी यहां सेवारत है। इसका रखरखाव भी काफी अच्छा है। अब महिलाओं के लिए अलग व्यायाम यूनिट इसकी एक अलग खूबसूरती और सम्मान बढ़ा देगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 19 फरवरी 2026, गुरुवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Aaj Ka Panchang: आज के पावन दिवस पर ग्रहों और नक्षत्रों की चाल जीवन...

रामायण News: सुनील लहरी को दारा सिंह से मिला था अनमोल तोहफा, 35 साल बाद खोला राज!

Ramayan News: टीवी की दुनिया में कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो समय के...

एक बिल, ढेर सारे फायदे: Airtel Black का ₹699 प्लान, टीवी, वाई-फाई और कॉल्स का बेजोड़ कॉम्बो

Airtel Black: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, और ग्राहकों को...

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: क्या सच में शादी कर रहे हैं विजय और रश्मिका, घर सजा दुल्हन की तरह!

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: बॉलीवुड की गलियारों में आजकल सबसे ज्यादा अगर कोई...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें