spot_img

दरभंगा में पुलिस का काम कर रहे ग्रामीण… घर में घुसे चोर को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

spot_img
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स। ठंड बढ़ते ही चोरों की दबिश बढ़ गई है। बीती देर रात जाले नगर परिषद के धानुक नगर के उपेंद्र मंडल के घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर जाले पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।
थानाध्यक्ष के पूछताछ में पकड़ाए संदिग्ध ने चोरी की नीयत से घर में घुसने की बात स्वीकार की है। थानाध्यक्ष यशोदानन्द पांडे  ने बताया संदिग्ध चोर की पहचान थाना क्षेत्र के गररी  गांव के अशोक बैठा का पुत्र अविनाश बैठा उर्फ रामजाने के रूप में हुई है।
इसके विरुद्ध जाले धानुक नगर के अयोधी मंडल के पुत्र उपेंद्र मंडल के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वही थानाध्यक्ष ने आम नागरिकों से अपील की है कि आप सभी नागरिक सतर्क और सजग रहे। ठंड के मौसम को देखते हुए थाना क्षेत्र में लगातार पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिसबल सघन गश्ती कर रही है। इन्होंने आम नागरिकों से संदिग्ध लोगों को देखते उनके मोबाइल पर सूचना देने का अनुरोध किया है।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में लगेगा 'Panchayat Camp' DM के निर्देश पर जाले में हर महीने होगी जन सुनवाई, शिकायत निवारण के लिए बड़ा कदम
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Munger News: गोदभराई: मुंगेर के आंगनबाड़ी केंद्र पर उत्सव सा माहौल, गर्भवती महिलाओं को दिए गए खास टिप्स

गोदभराई: मुंगेर के हवेली खड़गपुर नगर में आजकल त्योहार जैसा माहौल बना हुआ है।...