spot_img

दरभंगा के केवटी में भीषण हादसा, पिकअप वैन और बाइक की टक्कर में बेनीपुर के एक युवक की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। दरभंगा-जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 527 बी के हाजीपुर व पाराडीह के बीच स्थित पुल के समीप पिकअप वैन और बाइक की टक्कर में बेनीपुर के एक युवक की हालत गंभीर हो गई। तत्काल उसे डीएमसीएच भेजा गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बीआर 32 जी ए 3282 की ठोकर से बाइक बीआर 07जीसी 1586 सवार बेनीपुर के देवराम गांव निवासी मणिकांत ठाकुर के 26 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार ठाकुर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

- Advertisement -

लोगों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी, केवटी-रनवे भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही केवटी थाने की पुलिस अवर निरीक्षक अमृता सिंह एवं सहायक अवर निरीक्षक रवींद्र तिवारी ने सदल बल के साथ वहां पहुंच कर हादसा स्थल का जायजा लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhaga News: दहेज प्रताड़ना का खौफनाक खेल, गर्भवती बहू को पीटा, जबरन कराया गर्भपात, फिर घर से निकाला

साथ ही, दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन एवं बाइक को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक दरभंगा की ओर आ रहा था। इसी क्रम में दरभंगा की ओर से आ रहे पिकअप वैन ने उक्त जगह के समीप ठोकर मार दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: बिहार मंत्रिमंडल विस्तार का इक्वेशन! PM Modi से मिलने Delhi रवाना हुए CM सम्राट, इन मुद्दों पर होगी अहम चर्चा!

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार: बिहार की सियासत में आजकल खूब हलचल है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Toll Plaza Firing: जहानाबाद में टोल प्लाजा पर खूनी झड़प, 2 बाराती गंभीर घायल

Toll Plaza Firing: बिहार के जहानाबाद में शादी के जश्न के बीच खूनी संग्राम...