spot_img

Bihar Census 2027: वैशाली, मधुबनी, खगड़िया, भागलपुर की रफ़्तार वाह ! धीमी प्रगति वाले जिलों को टास्क! सहरसा, सीवान, रोहतास, पूर्णिया, खगड़िया ने मारी बाजी

spot_img
- Advertisement -

Bihar Census 2027: बिहार में जनगणना-2027 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, लेकिन मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कुछ जिलों की धीमी रफ्तार पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर काम में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) कार्य की प्रगति, हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स (एचएलबी) के डिमारकेशन और जियो टैगिंग की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया गया कि वैशाली, मधुबनी, खगड़िया, भागलपुर और सहरसा जिलों में स्व-गणना की प्रगति संतोषजनक रही। वहीं, हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स के डिमारकेशन और जियो टैगिंग के मामले में सहरसा, सिवान, रोहतास, पूर्णिया और खगड़िया जिले सबसे आगे रहे।

- Advertisement -

जिन जिलों में अपेक्षित स्तर से कम प्रगति पाई गई, मुख्य सचिव ने उन्हें तत्काल रणनीति बनाकर अगले एक सप्ताह के भीतर कार्य में तेजी लाने का कड़ा निर्देश दिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। यह समीक्षा बैठक बिहार में आगामी जनगणना के लिए की गई तैयारियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Satellite Township: बिहार के 11 शहरों में सेटेलाइट टाउनशिप की प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी योजना, कैसी होंगी ये नई बस्तियां और क्या मिलेंगी सुविधाएं?

Bihar Census 2027 की प्रगति और चुनौतियां

निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय श्रीमती रंजीता ने मुख्य सचिव को बताया कि तकनीकी बाधाओं को दूर करने के लिए प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी प्रगणकों को प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ डिमारकेशन और जियो टैगिंग के कार्यों में भी पूरी सहायता देंगे। इसके अतिरिक्त, निदेशालय स्तर पर तीन क्विक रिस्पॉन्स टीमें बनाई गई हैं, जिनका काम जिला स्तर पर आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान और समन्वय सुनिश्चित करना है।

स्व-गणना: अब तक की स्थिति और प्रक्रिया

राज्य में अब तक 3 लाख 28 हजार से अधिक स्वयं-गणना (Self-Enumeration) कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किए जा चुके हैं। यह दर्शाता है कि नागरिक इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। बिहार में जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत यह प्रक्रिया 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक जारी रहेगी, जिसमें नागरिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर स्वयं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद 2 मई से हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस का फील्ड कार्य शुरू होगा।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: भरवाड़ा में अल्ट्रासाउंड क्लिनिक पर RAID, सील, लिंग निर्धारण जांच की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, अब Singhwara CHC में मिलेंगी अल्ट्रासाउंड की...

अल्ट्रासाउंड क्लिनिक: बिहार के सिंहवाड़ा में अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड क्लिनिक पर...

Bihar Heatwave: बिहार में जल संकट का त्राहिमाम, PHED ने रद्द की अधिकारियों की छुट्टियां, पेयजल आपूर्ति पर विशेष फोकस

Bihar Heatwave: प्रचंड गर्मी ने बिहार में जीना मुहाल कर दिया है, और इस...

Madhubani News: मधुबनी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पेड़ से लटकी मिली लाश, मां ने बताई आखिरी मुलाकात की बात, अब SIT करेगी...

प्रेम प्रसंग: बिहार के मधुबनी में एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां एक...

Samrat Choudhary: पुनौरा धाम में CM सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, 2028 तक बन जाएगा भव्य जानकी मंदिर

Samrat Choudhary: बिहार की राजनीति में इन दिनों हर दिन कुछ नया देखने को...