back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

दरभंगा के लक्ष्मीसागर में भीषण चोरी, मधुबनी की रहने वाली महिला के घर में 7 लाख की संपत्ति बंटोर ले गए चोर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

संजय कुमार राय, दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। अगर आप घर बंद कर कहीं बाहर जाते हैं और घर का देखभाल करने वाला कोई नहीं है तो सतर्क हो जाइए, क्योंकि आपके जाने के बाद चोरी होने की संभावना प्रबल है। कारण, ताजा मामला इसी से जुड़ा है जहां, लक्ष्मीसागर में बंद पड़े घर को चोरों ने निशाना बनाया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नाबालिग अपहरण कांड में पुलिस का 'बुलडोजर' एक्शन, मुख्य आरोपी के घर की हुई कुर्की-जब्ती!

जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब सात लाख मूल्य के गहने समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली हैं। और ऐसा ही हुआ हैं लक्ष्मी सागर मोहल्ले के गली नंबर पांच में रहने वाली स्व राम गुलाम चौधरी की 69 वर्षीय पत्नी इंदु देवी के घर में।

- Advertisement -

स्थायी रूप से वह मधुबनी जिला के बिस्फी थाना क्षेत्र के चेहुटा गांव की रहने वाली हैं। दरभंगा में वह मकान बनाकर पुतोहू के साथ रह रही हैं। कुछ दिन पहले उनके बेटे ने बेंगलूर में घर खरीदा और उस घर का घरवास था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: तुमौल में बाल विवाह के खिलाफ गरजे जिला जज शिव गोपाल मिश्र, बोले- 'कानून को 100% लागू करने के लिए जनसहयोग जरूरी'

इस कारण घर में चारों तरफ ताला लगाकर पुतोहू के साथ बेंगलुरू गयी। वहां से जब लौटी तो देखा कि मेन गेट समेत सभी गेट खुले हैं यही नहीं घर में पुराने और नए कोई सामान भी नहीं हैं।

इस बाबत उन्होंने विश्वविद्यालय थाना में आवेदन देकर करीब सात लाख मूल्य के सामानों की चोरी को लेकर आवेदन दिया हैं। इसमें सोने की हार, टीका, बाली, चांदी के पायल, टीवी, मिक्सी, पुराने एवं नये बर्तनों की सूची है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जल्द ही अनुसंधान की दिशा में कार्रवाई करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rangbhari Ekadashi 2026: रंगभरी एकादशी 2026: काशी में शिव-पार्वती गौने संग होली का आगाज़

Rangbhari Ekadashi 2026: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को रंगभरी...

Darbhanga News: केवटी में रफ्तार का कहर, दरभंगा-जयनगर एनएच 527बी पर बेलगाम बस ने बाइक सवार को रौंदा

Darbhanga News: जब सड़कें रफ्तार की प्यास में खून मांगती हैं, तो अंजाम अक्सर...

Bhagalpur News: अकबरनगर में Police Awareness Campaign… पुलिस की गांधीगिरी, नियम तोड़ने वालों को चालान नहीं गुलाब का फूल देकर सिखाया पाठ

Police Awareness Campaign: अकबरनगर की सड़कों पर आज कानून का डंडा नहीं, बल्कि प्यार...

सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ के टाइटल में होगा बड़ा बदलाव? जानिए क्या है पूरा माजरा!

Sunny Deol News: बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' की धमाकेदार सफलता के बाद, एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें