अप्रैल,27,2024
spot_img

Darbhanga News | Biraul News | शॉर्ट सर्किंट की आग…घर खाक, मवेशी भी झुलसे, 2 लाख की संपत्ति स्वाहा

spot_img
spot_img
spot_img

Darbhanga News | Biraul News | शॉर्ट सर्किंट की आग…घर खाक, मवेशी भी झुलसे, 2 लाख की संपत्ति स्वाहा हो गया है जहां बिरौल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन मवेशी झुलस गए हैं। पंचायत के मुखिया प्रमिला यादव ने जो बताया, बड़ा दुखदायी है। जहां…

हादसा, थाना क्षेत्र के साहो पंचायत के नवभरैन गांव में

हादसा, थाना क्षेत्र के साहो पंचायत के नवभरैन गांव में गुरुवार की रात शार्ट सर्किट से लगी आग से एक घर जल कर राख हो गया। आग लगी की घटना तीन मवेशी झुलसकर जख्मी हो गया। वहीं घर में रखे सभी सामान जलकर नष्ट हो गया।

बिजली सेवा बंद कराकर कड़ी मशक्कत के बाद

स्थानीय लोगों के सहयोग से बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली सेवा बंद कराकर कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। अगलगी में लगभग 2 लाख की क्षति का अनुमान लगाया गया है। घटना गुरुवार रात्रि करीब 10 बजे की बताया जा रहा है।

अग्नि पीड़ित अरुण मुखिया ने बताया

अग्नि पीड़ित अरुण मुखिया ने बताया कि रात्रि में सभी घर के लोग खाना खाकर सो गए थे। इसी दौरान रात्री करीब 10 बजे अचानक घर से आग की लपटे उठने लगा जब तक घर से बाहर निकले तो मबेशी घर में बंधे मबेशी आग की चपेट में आ गया था। किसी तरह जान पर खेल कर स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकला।

सीओ अभिषेक शंकर ने बताया

इस बीच तीन मवेशी झुलस गया था। पंचायत के मुखिया प्रमिला यादव ने बताया कि अरुण मुखिया पशुपालन कर जीवन यापन करता था। अंचलाधिकारी से सरकारी सहायता दिलाने की मांग की गई है। इधर, सीओ अभिषेक शंकर ने बताया कि अगलगी की सूचना मिली है। राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया है। रिपोर्ट मिलते ही सरकारी सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दरभंगा में गेंहू खरीद की स्पीड बढ़ेंगी, किसान पैक्स से जुड़ें, होगी पहल

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें