मई,2,2024
spot_img

दरभंगा के सिंहवाड़ा के बस्तवाड़ा में युवती की तय थी इसी महीनें शादी…मगर फांसी पर लटकी मिली लाश…यह कैसे हो सकता है?

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के सिमरी थाना क्षेत्र के बस्तवाड़ा गांव में एक युवती की फांसी से झूलती लाश मिली है। युवती की इसी दिसंबर महीनें में शादी तय थी। मगर, अपने घर के भुसकार में उसकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, बस्तबाड़ा के शत्रुघ्न महतो की करीब बीस वर्षीय बेटी नीता कुमारी की खुदकुशी से कई सवाल उठ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Begusarai News| Advocate Murder| कोर्ट जाने को तैयार बैठे वकील की दिन-दहाड़ हत्या, कुल्हाड़ी से सर किया कलम

 

बताया जाता है कि नीता की शादी इसी महीनें की 24 दिसंबर को तय थी। परिजन विवाह की तैयारी में दिनरात जुटे थे। ऐसे में नीता ने अपने घर के भुस्कार में जाकर उसकी बरेरी में फांसी लगाकर खुद झूल गई। खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दरभंगा में मालगाड़ी की तीन बोगी पटरी से उतरी, पांच घंटे सड़क यातायात ठप

सिमरी पुलिस भी पहुंची। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस को कुछ भी नहीं बताया है लेकिन दबी जुबांन से लोग प्रेम प्रसंग की बात कर रहे हैं। हालांकि, नीता ने खुदकुशी क्यों की यह तहकीकात का विषय है। सिमरी थानाध्यक्ष शमशाद आलम मामले की जांच में जुटे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Aurangabad Road Accident| दो बाइक में सीधी टक्कर, महिला समेत 3 की मौत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें