मई,17,2024
spot_img

Siwan News| आर्केस्ट्रा में गाने की फरमाइश पर बराती की पहले पिटाई, फिर चाकू से गोद हत्या

spot_img
spot_img
spot_img

Siwan News| आर्केस्ट्रा में गाने की फरमाइश बराती बनकर आए युवक को महंगा पड़ गया। दो पक्षों की विवाद में पहले उसकी पिटाई की गई। फिर चाकू से गोदकर हत्या कर शव को बगीचे में फेंक दिया। वारदात सीवान का है जहां, आर्केस्ट्रा में गाने की फरमाइश करने पर युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी।

Siwan News| दूसरे पक्ष ने चाकू गोदकर बेरहमी से मर्डर कर डाला

दूसरे पक्ष ने उसे चाकू गोदकर बेरहमी से मर्डर कर डाला। वह युवक बरात में आया था। मामला,पचरुखी थाना इलाके के मखनूपुर गांव की है, जहां बरात आए युवक पचरुखी थाना इलाके के शादीपुर गांव निवासी शर्मानंद यादव के बेटे करण कुमार की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।

Siwan News| आर्केस्ट्रा के दौरान गाने की फरमाइश को लेकर दो गुटों में विवाद

जानकारी के अनुसार, आर्केस्ट्रा के दौरान गाने की फरमाइश को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ। इसके बाद, विवाद बढ़ गया। करण की लाश पुलिस ने सुबह बगीचे से बरामद करते हुए मामले की तहकीकात तेज कर दी है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।  पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दरभंगा पुलिसिंग में अर्से बाद...अक्स अपना देखिए....

Siwan News| करण  शादी समारोह में शामिल होने बाराती बनकर आया था

जानकारी के अनुसार, करण की बर्बरता से पहले पिटाई की गई। फिर चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि मखनुपूर गांव में शादी समारोह में आर्केस्ट्रा चल रहा था। इसी दौरान करण भी इस शादी समारोह में शामिल होने बाराती बनकर आया था। आर्केस्ट्रा में कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया।

Siwan News| कुछ लोगों को हिरासत में लेकर चल रही पूछताछ

इसके बाद भीड़ ने करण की पिटाई करते हुए चाकू से गोदकर हत्या कर दी।। बाद में उसका शव एक बगीचे में फेंक दिया गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने बताया, जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

यह भी पढ़ें:  Ayodhya Ram Mandir Pran Pratistha | Gau Pratishtha Sankalp | तो क्या...अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा होगी... !

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें