spot_img

Delhi में 2 लाख में बिकने से बचीं Darbhanga की लड़की, मां से लड़ीं, जहन्नुम जाने से बचीं

चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो-DeshajTimes – ताजा और जिम्मेदार पत्रकारिता!

spot_img
- Advertisement -

दिल्ली में मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम हो गई। दरभंगा की 15 वर्षीय लड़की को 2 लाख में बेचने की तैयारी का पर्दाफाश हो गया। ट्रेन में आरोपी बहला-फुसलाकर दिल्ली लेकर चला गया था। दिल्ली स्टेशन पर पुलिस ने जब रोका, लड़की ने सच्चाई बताई तो कई चौंकाने वाली जानकारी छनकर सामने आई। कमला मार्केट थाना में मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस कर रही जांच – क्या जुड़ा है कोई बड़ा तस्करी गिरोह?

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग लड़की को तस्करी के चंगुल से बचा लिया गया है। दरभंगा की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर दिल्ली लाया गया, जहां आरोपी उसे 2 लाख रुपये में बेचने की फिराक में था। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हरकत देख पुलिस हुई सतर्क

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक युवक और एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध गतिविधि देख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी शशि कुमार (24 वर्ष) को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। लड़की से पूछताछ के बाद कईं चौंकाने वाली सच्चाई सामने आईं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा बाइक एक्सीडेंट: स्कॉर्पियो ने बहेड़ी के बाइक सवार को बिरौल में रौंदा, मौत

दरभंगा से दिल्ली तक की तस्करी की कहानी

लड़की ने बताया कि वह बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली है। मां से झगड़े के बाद दो दिन पहले घर से निकल गई थी। दिल्ली जाने के इरादे से ट्रेन में चढ़ी, जहां छपरा स्टेशन पर आरोपी से मुलाकात हुई।

यात्रा में बनाया भरोसा, दिल्ली लाकर किया सौदे की कोशिश

शशि कुमार ने खुद को मददगार बताया और दोस्ती कर ली। लेकिन उसका इरादा नेक नहीं था। दिल्ली आने पर लड़की को जबरन अपने साथ ले जाने लगा। लड़की ने बताया कि उसे धमकी दी गई कि अगर विरोध किया तो बेच दिया जाएगा।

2 लाख में बेचने की थी योजना, आरोपी ने किया कबूल

पूछताछ में शशि कुमार ने स्वीकार किया कि वह लड़की को बेचने की योजना बना रहा था। उसका मकसद वित्तीय तंगी से बाहर निकलना था। लड़की को 2 लाख रुपये में बेचने की सौदेबाजी की बात कबूली।

पुलिस की तत्परता से बची एक जान, FIR दर्ज

कमला मार्केट थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी किसी बड़े मानव तस्कर गिरोह से जुड़ा है या नहीं। लड़की को सुरक्षित बाल गृह भेजा गया, और परिवार को सूचित किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: अंधेरी रातों में, सुनसान राहों पर, ज़ुल्म मिटाने निकलता – ‘ बादल बाघ ‘ | Deshaj Times Special Ep. 09 | कब...

साल 1784। क्लीवलैंड ने नीति बनाई—"पेंशन दो, जमीन दो, और आदिवासियों को पालतू बना...

Darbhanga Good News: 6.85 KM लंबे कुशेश्वरस्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मिली मंजूरी, Kusheshwarsthan Bypass होगा 61 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, पढ़िए -लागत...

Kusheshwarsthan Bypass: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण को लेकर...

Jamui News: आंधी-बारिश की Jamui Lightning Strike: जमुई में मचाई तबाही, वज्रपात से 4 की मौत, 4 गंभीर रेड अलर्ट !

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और इसका...