back to top
7 नवम्बर, 2024
spot_img

Darbhanga News: 5-6 लोगों ने सरेआम कर दी अधिवक्ता की पिटाई, जमीनी विवाद से जुड़ा बड़ा मामला, पढ़ें पूरी Report!

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

Advertisement
Advertisement

प्रभाष रंजन, दरभंगा। जमीनी विवाद को लेकर अधिवक्ता महेश प्रसाद पर हमला करने के आरोप में लहेरियासराय थाना पुलिस ने अधिवक्ता करण कपूर को लहेरियासराय टावर चौक से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि करण कपूर और उर्दू बाजार, राम जानकी मंदिर के पास की रहने वाली पार्वती देवी के बीच जमीनी विवाद का मामला दरभंगा व्यवहार न्यायालय में चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में अटूट निष्ठा — 93 वर्षीय गजाधर झा को रिटायर्ड DDC बेटे ने लाठी के सहारे पहुंचाया बूथ, बोले- 'जब तक जिंदा हूं, डालूंगा वोट'

विवाद का कारण –

पार्वती देवी के पक्ष में जमीनी विवाद का केस अधिवक्ता महेश प्रसाद देख रहे हैं। करण कपूर ने कई बार महेश प्रसाद को धमकाया था कि वह अदालत में पार्वती देवी का पक्ष न रखें। महेश प्रसाद ने बताया कि वह पार्वती देवी के क्लाइंट हैं, और उनका पक्ष रखना उनका कर्तव्य है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

करण कपूर ने चार-पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर अधिवक्ता महेश प्रसाद की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के संबंध में महेश प्रसाद ने थाना कांड संख्या 435 के तहत 13 अगस्त 2024 को मामला दर्ज कराया था। महेश प्रसाद पिछले 25 वर्षों से न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के जाले प्रखंड में 63.42% रिकॉर्ड मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे; 69 हजार से ज्यादा महिला वोटरों ने डाला वोट

पुलिस की कार्रवाई – थानाध्यक्ष ने बताया कि करण कपूर के खिलाफ चोरी सहित अन्य आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं। आरोपी को दो दिन पहले गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के जाले में हर वर्ग का जज्बा — दिव्यांग अरविंद ने पहली बार डाला VOTE, Ireland से लौटे शोध छात्र दिग्विजय भी बूथ...

जाले। लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग का उत्साह झलकता दिखा। दोघरा बुनियादी विद्यालय...

Darbhanga के जाले प्रखंड में 63.42% रिकॉर्ड मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे; 69 हजार से ज्यादा महिला वोटरों ने डाला वोट

जाले। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए मतदान में कुल 63.42 प्रतिशत मतदाताओं ने...

Darbhanga Election @ मंत्री जीवेश कुमार ने सहसपुर में डाला वोट, कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा बोले- ‘जनता बदलाव के मूड में’

जाले। सहसपुर पंचायत में मतदान केंद्र संख्या-1 पर बिहार सरकार के नगर विकास एवं...

Darbhanga चुनाव विवाद — BJP समर्थक पर कार्रवाई न होने से नाराज Jan Suraaj प्रत्याशी RK मिश्रा ने नगर थाना के गेट पर दिया...

प्रभाष रंजन, दरभंगा। दरभंगा शहर में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आरके मिश्रा और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें