spot_img

मोहर्रम से पहले बेनीपुर प्रशासन एक्शन में! गांव-गली में फ्लैग मार्च, – प्रशासन ने गांव वालों को चेताया, सौहार्द की अपील-“आपसी भाईचारा ही समाज की असली ताकत”

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर बेनीपुर अनुमंडल प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पोहद्दी भगवती स्थान परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।@सतीश झा,बेनीपुर-दरभंगा,देशज टाइम्स

- Advertisement -

त्योहारों में सौहार्द की जरूरत – एसडीओ मनीष कुमार झा

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार झा ने कहा:

मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर करना, पर्व तो भाईचारे का संदेश देने आते हैं।”

- Advertisement -

उन्होंने पुरानी घटनाओं से सबक लेने और बच्चों की मामूली बातों को बड़ा विवाद न बनने देने की अपील की।ग्रामवासियों से अनुरोध किया कि सभी धर्मावलंबी मिल-जुलकर पर्व मनाएं, जिससे गांव की प्रतिष्ठा और सामाजिक मर्यादा बढ़े।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पुलिस ने पकड़े हथियारबंद अपराधी! दबोचे गए दो युवक, घर में छिपाई थी देसी पिस्टल, बाइक भी निकली चोरी की

असामाजिक तत्वों से सतर्क रहें – डीएसपी आशुतोष कुमार

अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी (डीएसपी) आशुतोष कुमार ने गत रविवार की घटना का उल्लेख करते हुए कहा:

“पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है, लेकिन समाज को भी पहले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध एकजुट होना होगा।”

उन्होंने कहा कि यदि कोई सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करता है या कानून हाथ में लेता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  मिथिला की अमूल्य विरासत बचाने को बड़ी पहल, दरभंगा में हुआ बड़ा 'लोक मंथन', लोकगीतों और कविताओं से सजी शाम | जानिए - क्या होगा इसका असर?

सभी वर्गों से सहयोग की अपील

बैठक में सभी लोगों से मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। भाईचारा, एकता और विकास को समाज की बुनियाद बताते हुए युवाओं को नई सोच के साथ समाज निर्माण में भागीदारी की सलाह दी गई।

बैठक में मौजूद प्रमुख लोग

बहेड़ा सर्किल इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव, थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा, जिप सदस्य अमित कुमार ठाकुर, मुखिया राज्यमणि देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रेम कुमार झा, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि लाल बहादुर साहनी, सामाजिक कार्यकर्ता कमरे आलम, नबी हसन, मोहम्मद फारूक सहित अन्य शामिल थे। सभी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में अवगुण मत देखिए? जाले में लाखों का नाला बनते ही टूटा! ये कैसी बर्बादी- सुधारना था, खुद समस्या बन गया?

फ्लैग मार्च और जनजागरूकता अभियान

बैठक से पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने भीषण गर्मी के बावजूद भारी पुलिस बल के साथ गांव में फ्लैग मार्च निकाला। ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर) के माध्यम से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में आ रहा है ‘तूफान’! IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में रहें सावधान

Bihar Weather: बिहार में मानसून सक्रिय है, IMD ने सोमवार, 13 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गरज, बिजली और तेज हवाओं की आशंका है, खासकर सीमांचल और कोसी क्#BiharWeather,#OrangeAlert,#Monsoon

मॉनसून में नहीं डूबेगा पटना जंक्शन! नगर निगम का मास्टरप्लान, ऐसे मिलेगी जलजमाव से मुक्ति

Patna Waterlogging: मॉनसून में पटना जंक्शन के आसपास जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए पटना नगर निगम एक्शन में है। नगर आयुक्त ने न्यू मार्केट, मंदिरी संप हाउस, हथुआ और खेतन मार्केट#PatnaWaterlogging,#PatnaNews,#PMC

अररिया में बड़ा खुलासा: 77 हजार की लूट करने वाले 3 बदमाश दबोचे गए, जानें कैसे हुआ पर्दाफाश! क्या-क्या हुआ बरामद

Araria Lootcase: अररिया में 6 जुलाई को हुए 77 हजार रुपये के लूटकांड का पुलिस ने 6 दिन में खुलासा कर दिया है। रानीगंज पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है और लूटी गई रा#ArariaNews,#BiharCrime,#RaniganjPolice

मोतिहारी में तेज रफ्तार बनी काल- बड़ा हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, 3 युवाओं की मौत

Bihar Road Accident: बिहार के मोतिहारी में अरेराज-पशुपतिनाथ मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर#BiharRoadAccident,#MotihariNews,#TragicAccident