दरभंगा में मुहर्रम के लाठी खेल के बाद बवाल! घर में घुसकर महिलाओं-बच्चियों को पीटा, कैश लूट। लाठी खेल बना खूनखराबा! हथियार लेकर घर में घुसे दबंग, महिलाओं को पीटा, डेढ़ लाख लूटे। दबंगों का आतंक! दिव्यांग महिला और बच्चियों तक को नहीं छोड़ा – घर में घुसकर लूटपाट।घर में घुसे हथियारबंद बदमाश! महिलाओं को पीटा, दीवारें तोड़ी, कैश समेत बर्तन तक लूट लिए।मुहर्रम के खेल के बाद दरभंगा में बड़ी हिंसा – हथियार लेकर पहुंचे आरोपी, बच्चों तक को पीटा@हायाघाट-दरभंगा,देशज टाइम्स।
Key Highlights :दिव्यांग महिला को भी नहीं बख्शा
मुहर्रम लाठी खेल के दौरान विवाद। 5 लोगों ने कट्टा और लाठी से घर पर हमला किया। महिलाओं-बच्चियों के साथ मारपीट, दिव्यांग महिला को भी नहीं बख्शा। डेढ़ लाख रुपये की लूट का आरोप। थाने में लिखित शिकायत का इंतजार, जांच जारी।
मुहर्रम लाठी खेल के दौरान युवक से मारपीट, बाद में घर में घुसकर महिलाओं-बच्चियों को पीटा, डेढ़ लाख कैश लूटा
दरभंगा, हायाघाट, देशज टाइम्स: औलियाबाद गांव में मुहर्रम लाठी खेल के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक से मारपीट के बाद हथियारबंद लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में महिलाओं और बच्चियों तक को नहीं बख्शा गया। वहीं, घर से डेढ़ लाख रुपये कैश लूटे जाने का भी आरोप है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है।
खेल के दौरान हुआ विवाद, बाद में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर
जानकारी के अनुसार, मुहर्रम के लाठी खेल के दौरान गांव के ही राजू ने पीड़ित अरबाज को धक्का दे दिया। उस समय अरबाज अकेला था लेकिन गांव वालों के बीच-बचाव से मामला शांत हो गया। आधे घंटे बाद राजू अपने साथियों कट्टा, डाइगर और लाठी लेकर मेरे घर में घुस आया। उस वक्त मैं घर पर मौजूद नहीं था और भाई बाहर रहते हैं।
महिलाओं और बच्चियों को भी पीटा, दिव्यांग महिला तक नहीं बख्शी गई
पीड़ित की चाची अफसाना खातून ने बताया कि राजू और नेमत ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चियों को पीटा है। दिव्यांग महिला को भी नहीं छोड़ा है। बर्तन, दीवार, सामान तोड़े और डेढ़ लाख रुपये भी लूट लिए हैं। जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
थाना प्रभारी ने कहा – अभी स्पष्ट आवेदन नहीं मिला
हायाघाट थाना प्रभारी रुदल कुमार ने कहा:
“अभी तक कोई स्पष्ट आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मामले की छानबीन की जा रही है।”