spot_img

Darbhanga के सिंहवाड़ा में बिजली के नाम पर ‘…’ — जानिए क्या है पूरा मामला

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga | सिंहवाड़ा | दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के बकायेदारों पर शिकंजा कसने की मुहिम के तहत बिजली कर्मियों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कटहलिया वार्ड नंबर-1 में बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने गई बिजली विभाग की टीम पर उपभोक्ताओं ने हमला कर दिया। बकायेदारों ने न केवल लाइन काटने वाली टीम के साथ हाथापाई की, बल्कि जबरन कटा हुआ कनेक्शन भी जोड़ लिया।

- Advertisement -

बिजली विभाग ने चलाया अभियान
बिजली विभाग द्वारा बाइक पर लाउडस्पीकर लगाकर बकायेदारों को बकाया भुगतान की चेतावनी दी जा रही थी। अनोखे तरीके से गीतों

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime |दरभंगा में 40 लाख की महाचोरी! सूने 5 घरों में अपराधियों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम| पढ़िए - कैद लुटेरे!

जेई और टीम पर हमला, पुलिस को बुलाना पड़ा

बिजली विभाग के जेई प्रमोद कुमार के नेतृत्व में एक टीम कटहलिया पहुंची थी, जहां साबिर हुसैन नामक उपभोक्ता पर 30,584 रुपये का बकाया था। जेई के अनुसार, बकाया राशि नहीं चुकाने पर उनके घर की बिजली काट दी गई।

इस दौरान परिवार के लोगों ने जेई से साबिर हुसैन की फोन पर बात कराई। उन्होंने 10 मिनट में आने की बात कही, लेकिन पहुंचते ही गाली-गलौज और हाथापाई करने लगे। उन्होंने बिजली विभाग की टीम को बंधक बना लिया और जबरन लाइन जोड़ दी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU PAT 2024 पर बार-बार रोक ! 1700 छात्रों का भविष्य दांव पर |सीधी मांग-तत्काल रिपोर्ट सार्वजनिक करो | होगा बड़ा आंदोलन!

112 पर कॉल कर बुलाई पुलिस

स्थिति बिगड़ती देख जेई ने सरकारी मोबाइल से 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बिजली कर्मियों की जान बचाई और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

केस करने की धमकी, विभाग ने दी लिखित शिकायत

जेई प्रमोद कुमार ने बताया कि बकायेदारों ने टीम पर झूठा केस करने की धमकी भी दी। उनका कहना था कि अगर बिजली विभाग ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की, तो वे छेड़खानी का झूठा मामला दर्ज करा देंगे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा वालों! अगले 5 रातें अंधेरे में कटेंगी, आधी रात से सुबह तक नहीं रहेगी बिजली | नोट कीजिए 22 से 26 नवंबर और 25 मोहल्ले

बिजली विभाग के एसडीओ जिकेश कुमार ने बताया कि मामले में थाना को लिखित शिकायत दी गई है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में बिजली क्रांति! ₹1.72 लाख करोड़ का बंपर निवेश, अडानी-NTPC ला रहे ये बड़े प्रोजेक्ट

Bihar Energy Investment: बिहार के ऊर्जा क्षेत्र में शुक्रवार को 1.72 लाख करोड़ रुपये के छह ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। अडानी, NTPC, टोरेंट और ग्रीनको जैसी कंपनियां नवादा, जमुई, ब#BiharEnergy,#AdaniProjects,#NuclearPower

गया में धू-धू कर जली CNG कार, शीशा तोड़कर ऐसे बची दो लोगों की जान!

Gaya Car Fire: गया के डोभी ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार देर शाम एक CNG कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार सवार दो लोगों ने हिम्मत दिखाकर शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई।#GayaNews,#CarFire,#BiharAccident

Mohammed Siraj |सिराज को टीम से बाहर करने पर भड़की आग! कांग्रेस का चौंकाने वाला आरोप, BJP ने भी घेरा

Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर सियासी बवाल मच गया है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने 'नाम' के कारण भेदभाव का आरोप ल#MohammedSiraj,#CricketControversy,#IndianCricketTeam

BPSC का नया कैलेंडर जारी! 72वीं परीक्षा की तारीख तय, जानिए आपके एग्जाम का क्या हुआ Exam Calendar?

BPSC Exam Calendar: BPSC ने अपना संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख 17 जनवरी तय की गई है। जानिए अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं का क्या हुआ।#BPSCExamCalendar,#BiharPSC,#ExamDates