मई,5,2024
spot_img

जगदीश को नमनांजलि के बीच श्राद्धकर्म पर पीड़ितों के बीच सुखा राहत लेकर पहुंचे बीजेपी वॉरियर्स

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा,देशज टाइम्स ब्यूरो। आरएस टैंक लहेरियासराय में महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीणा प्रसाद की अध्यक्षता में भाजपा जिला के पूर्व अध्यक्ष पार्टी के भीष्म पितामह कहे जाने वाले जगदीश साह की याद  में श्रद्धाजंलि सभा आयोजित की गई। मौके पर जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि जगदीश साह दरभंगा भाजपा के शिरोमणि थे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई पार्टी लंबे समय तक नहीं कर पाएगी।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को साह के श्राद्ध कर्म पर प्रदेश मंत्री धर्मशीला गुप्ता ने 26 नि:सहाय परिवारों को सुखा राहत देकर जगदीश साह को नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मौके पर जिला महामंत्री ज्योति कृष्ण झा लवली ने कहा कि जगदीश साह जन-जन के नेता थे। उनके नेतृत्व में पार्टी तीन बार संसदीय चुनाव जीता। संगठन को लंबी ऊंचाई तक ले जाने में विशिष्ट कार्यशैली से अपने नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवाया। आज भी उनके बताए मार्ग पर संगठन से जुड़े कार्यकर्ता चलें यही हमारी सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Elections| 11 के कटे पत्ते, 23 में 12 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव

मौके पर पूर्व महापौर सह जिला उपाध्यक्ष अजय पासवान, अशोक नायक, प्रेम कुमार, राहुल, वीरू पासवान समेत अन्य कार्यकर्ता  उपस्थित थे। वहीं, प्रदेश मंत्री धर्मशीला गुप्ता व जिलाध्यक्ष श्री सहनी ने अपने हाथों से जरूरत मंद लोगों के बीच कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क का भी वितरण किया। कहा, लॉकडाउन का पालन करें। सुरक्षित घरों में रहें।
जगदीश को नमनांजलि के बीच श्राद्धकर्म पर पीड़ितों के बीच सुखा राहत लेकर पहुंचे बीजेपी वॉरियर्स

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें