back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के जाले में ट्रेन की चपेट में आने Jaiprakash Chaudhary की मौत, ससुराल के लिए निकले थे, Kamtaul के पास आ गए ट्रेन की चपेट में

spot_img
- Advertisement - Advertisement

जाले, देशज टाइम्स। प्रखंड के राढी पश्चिमी पंचायत के पकटोला गांव निवासी रामजतन चौधरी के चालीस वर्षीय पुत्र जय प्रकाश चौधरी की मौत शनिवार को रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान रेल की ठोकर लगने से हो गई।

- Advertisement -

- Advertisement -

घटना की जानकारी मिलते ही जयप्रकाश के गांव राढ़ी पश्चिमी के पकटोला से दर्जनों लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। रेलवे लाइन की बगल से शव को अपने गांव लेकर चले आए।

- Advertisement -

जयप्रकाश के पिता राम जपन चौधरी ने देशज टाइम्स को बताया कि वह रात में अपने घर पर था। अहले सवेरे अपने घर से रघौली अपने ससुराल जाने के लिए घर से चला था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घनश्यामपुर की खुशियों में आग, Fire ने मचाया तांडव, Short Circuit लाखों की संपत्ति जलकर राख, परिवार सड़क पर

घटना के बारे में उन्होंने कहा कि घटना कमतौल रेलवे स्टेशन के पास चाहूटा रेलवे गुमती के निकट ट्रेन की चपेट में आने से जयप्रकाश चौधरी की मौत मौके पर हो गई।

किसी परिचित ने तत्काल परिजनों को तक्षण सूचना दी कि उनके पुत्र की मौत रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटने से हो गई।

शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया है। माता रोते-रोते बेहोश हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही जयप्रकाश की पत्नी अर्चना देवी जो शिक्षिका हैं वह अपने विद्यालय सुपौल जिला के परिकोल मध्य विद्यालय से घर को चली है।

जय प्रकाश सभी बच्चों को पटना में रहकर पुत्र आशुतोष कुमार श्रीतोष कुमार एवम पुत्री रिशु कुमारी की पढ़ाई करा रहे थे। अचानक दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: केवटी में 50 साल पुराना 'दादा' पेड़ गायब! Illegal Tree Cutting पर मचा हड़कंप, PCCF से हुई शिकायत... पढ़िए गुमशुदगी पर हंगामा बरपा!

उनका स्वभाव संपूर्ण गांव में मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाना जाता था। इस मौत से गांव में कोहराम मचा है। शव का अंतिम संस्कार स्थानीय गांव के आम के बगीचा में कर दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Fake Currency Purnia: पूर्णिया में ATM से जाली नोटों का खेल, बैंकिंग सिस्टम को ऐसे दे रहे थे चकमा

Fake Currency Purnia: बैंकिंग सिस्टम की मजबूत दीवार में सेंध लगाने की कोशिश में...

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट के जुनून में 10वीं की परीक्षा छोड़ी, अब कहां जाएंगे बिहार के ये सितारे?

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट की पिच पर जब सितारे गर्दिश में होते हैं, तो किताबों...

Bihar PACS Election: बिहार के 24 जिलों के 436 पैक्सों में 18 मार्च को होगा मतदान, जानें पूरी प्रक्रिया

Bihar PACS Election: सियासी अखाड़े में छोटे मगर अहम चुनाव का बिगुल बज चुका...

Darbhanga News: मंत्री जी का हंटर चला, घटिया सड़क बनाने वाली कंपनी 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

Darbhanga News: भ्रष्टाचार की दीमक जब विकास की नींव को खोखला करने लगे, तो...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें