back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 17, 2026
spot_img

Darbhanga News: पीछे छोड़ गईं सिर्फ तबाही…Jale के घर में लगी भीषण आग, ₹40 हजार कैश, बाइक समेत लाखों का सामान जलकर खाक

spot_img
- Advertisement -

Jale News: आग की लपटों ने एक परिवार की खुशियों को जलाकर राख कर दिया, और पीछे छोड़ गई तो सिर्फ तबाही का मंजर।

- Advertisement -

Jale News: जाले प्रखंड के अंतर्गत राढ़ी उत्तरी पंचायत के भ्रमरपूरा गांव में यह दर्दनाक हादसा सोमवार, पांच फरवरी की देर रात को हुआ। गंगा प्रसाद यादव के घर में जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, तभी अचानक आग की लपटें उठने लगीं। जब तक किसी को कुछ समझ आता, आग ने विकराल रूप ले लिया था।

- Advertisement -

Jale News: आग बुझाने की कोशिश में गृहस्वामी झुलसे

गृहस्वामी गंगा प्रसाद यादव और परिवार के अन्य सदस्यों ने शोर मचाना शुरू किया, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। सभी ने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। इस दौरान आग बुझाने के प्रयास में गृहस्वामी गंगा प्रसाद यादव का चेहरा बुरी तरह झुलस गया और वह कुछ समय के लिए बेहोश भी हो गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big Murder : दरभंगा में खूनी खेल.. साढ़ू की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, पढ़िए Murder ... ई-रिक्शा, ढाई कट्ठे जमीन और खूनी रिश्ते!

प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

इस भीषण अगलगी की घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित गृहस्वामी ने अंचलाधिकारी (सीओ) को एक आवेदन सौंपकर घटना की जानकारी दी है। आवेदन के अनुसार, आग में उनकी बाइक (BR 07AL 2564), बाइक की डिक्की में रखे जरूरी कागजात, घर में रखे 50 किलो सरसों और 50 किलो तीसी समेत अन्य अनाज, बर्तन, बिस्तर, कंबल और एक टीन के बक्से में रखे 40,000 रुपये नकद जल गए। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तत्काल सहायता और मुआवजे की गुहार लगाई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में Sarkari Naukri: 144 नॉन-टीचिंग पदों पर आवेदन शुरू

Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय...

रोहित शर्मा: IPL 2026 से पहले हिटमैन का धमाकेदार कमबैक, नेट्स में जड़ा लंबा छक्का!

आईपीएल 2026 का बिगुल बजने वाला है और क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें तेज हो...

Skoda Kushaq Facelift: आ रहा है प्रीमियम एसयूवी का नया अवतार, जानें खास बातें

Skoda Kushaq Facelift: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में हलचल मचाने को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें