
Railway Overbridge: जाम के झाम से अब मिलेगी मुक्ति, जाले की सड़कों पर अब गाड़ियां भरेंगी फर्राटे क्योंकि इलाके की तकदीर बदलने वाली एक बड़ी ख़बर सामने आई है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और स्थानीय भाजपा विधायक जीवेश कुमार के प्रयासों से क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़कों पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गयी है, जिससे विकास का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।
इन तीन स्थानों पर होगा Railway Overbridge का निर्माण
पूर्व मंत्री और जाले विधायक जीवेश कुमार की अनुशंसा पर रेलवे बोर्ड और राज्य सरकार के बीच हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिखाई गई। इस फैसले से क्षेत्र में यातायात की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक का स्थायी समाधान हो सकेगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। स्वीकृत प्रस्ताव के तहत इन तीन प्रमुख स्थानों पर आरओबी का निर्माण किया जाएगा:
- समपार संख्या 28सी/2टी (कमतौल–जोगियारा स्टेशन के बीच) जो जाले–जोगियारा–मकिया रोड पर स्थित है।
- समपार संख्या 29सी/2ई (जोगियारा–जनकपुर रोड स्टेशन के बीच) जो जाले–घोघराहाट चट्टी सड़क पर है।
- समपार संख्या 19बी/2टी (कमतौल–मुहम्मदपुर स्टेशन के बीच) जो कमतौल–अहल्यास्थान रोड पर स्थित है।
विधायक जीवेश कुमार ने दी विस्तृत जानकारी
इस संबंध में शनिवार को जानकारी साझा करते हुए विधायक जीवेश कुमार ने बताया कि इन तीनों ही स्थानों पर रेलवे अपने संसाधनों से ओवरब्रिज का निर्माण करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि परियोजना को गति देने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने हेतु एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इसके साथ ही, निर्माण के लिए निविदा भी जारी की जा चुकी है, जिससे यह स्पष्ट है कि काम जल्द ही जमीनी स्तर पर शुरू हो जाएगा।
यातायात होगा सुगम, क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति
विधायक जीवेश कुमार ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इन ओवरब्रिजों के निर्माण से जाले विधानसभा क्षेत्र में यातायात अधिक सुरक्षित, सुगम और तेज हो जाएगा। रेलवे फाटकों पर लगने वाले अंतहीन जाम से आम जनता, किसानों, छात्रों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह परियोजना न केवल समय की बचत करेगी बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी एक नई गति प्रदान करेगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। इस फैसले से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और उन्हें परियोजना के जल्द पूरा होने का इंतजार है।





