back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

दरभंगा के सीमावर्ती सीतामढ़ी में चुल्लू देसी शराब का फैल रहा नेटवर्क, फिर एक तस्कर जाले में चुल्लू शराब के साथ गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले। सीमावर्ती सीतामढ़ी जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के बठौल गांव देसी चुल्लू शराब बनाने बेचने के अवैध प्रतिबंधित कारोबार का सुरक्षित स्थल (The spreading network of chullu country liquor) बन गया है।
इस गांव बठौल के एक दर्जन शराब कारोबारी को देसी चुल्लू शराब के साथ जाले थाना पुलिस ने बीते दो माह में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। फिर शुक्रवार को बठौल गांव के एक शराब कारोबारी को 20 लीटर देसी चुल्लू शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार,  बीते गुरुवार को जाले थाना के दरोगा दीपक कुमार संध्या गस्ती के दौरान प्रतिबंधित चुल्लू देशी शराब का खेप लेकर जा रहे सीमावर्ती सीतामढ़ी जिला के नानपुर थाना क्षेत्र के बठौल गांव निवासी शराब कारोबारी सत्तन सहनी पुत्र अनरजीत कुमार को 20 लीटर देसी चुल्लू शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार कारोबारी ने पुलिस को बताया की वह शराब बनाने बेचने का कारोबार करता है वह अपने गांव से साइकिल से  नरौछ गांव के सुरेंद्र महतो के पुत्र ब्रह्मदेव महतो के यहां शराब पहुंचाने की बात स्वीकार की है।
दरोगा दीपक के नेतृत्व में पुलिसबल नरौछ गांव के ब्रह्मदेव महतो के घर पर भी छापेमारी की जहां मौके से ब्रह्मदेव महतो फरार हो गया। साइकिल एवं जब्त शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत के बढ़ते डिजिटल परिदृश्य में UPI One World का नया अध्याय

UPI: भारत की डिजिटल क्रांति में एक और मील का पत्थर जुड़ गया है।...

UP Board Exam: यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

UP Board Exam: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की बहुप्रतीक्षित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

सूर्य ग्रहण 2026: जानिए क्या करें और क्या न करें, इसका प्रभाव और सावधानियां

Surya Grahan 2026: आकाशीय पिंडों की चाल, ब्रह्मांड की अद्भुत लीला और ज्योतिषीय महत्व,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें