spot_img

Darbhanga News|Manigachi News| सकरी में Jaynagar-Danapur InterCity ट्रेन का इंजन फेल, Crossing Gate 39 पर घंटों जाम

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

Darbhanga News|Manigachi News| सकरी में Jaynagar-Danapur InterCity ट्रेन का इंजन फेल हो गया। इससे Crossing Gate 39 पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। घटना दिन के करीब 11.30 की है। जहां, जयनगर से दानापुर के लिए अपने निर्धारित समय से बुधवार को निकली इंटरसिटी का इंजन सकरी रेलवे जंक्शन पहुंचने से पहले इंजन से धुंआ निकलने के कारण फेल हो गया।

- Advertisement -

Darbhanga News|Manigachi News| समपार फाटक पर मधुबनी से सकरी होते हुए धरौड़ा बेनीपुर जाने आने का रास्ता बंद

जानकारी के अनुसार, समपार फाटक पर इस दौरान मधुबनी से सकरी होते हुए धरौड़ा बेनीपुर जाने आने का रास्ता बंद हो गया। इससे दोनों ओर सैकड़ों गाड़ियों का जाम लग गया। बड़ी गाड़ियों के अलावे बाइक सवार भी इस रास्ते में फंस गए। मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मियों ने इंजन को डब्बे से अलग किया।इस दौरान यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बना हुआ था।

- Advertisement -

Darbhanga News| Manigachi News| इंजन के भीतर आग लगने से अचानक इंजन में धुआं आने लगा

जानकारी के अनुसार, बताया जाता है कि यह इंजन के भीतर आग लगने से अचानक इंजन में धुआं आने लगा। इंजन की गड़बड़ी की जानकारी पाकर ड्राइवर ने उसे समपार फाटक संख्या 39 पर ही रोक दिया। रेलवे सूत्रों के अनुसार यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए इस इंजन को बदल कर मनीगाछी से नया इंजन लगा कर दिन के करीब एक बजे इंटरसीटी का परिचालन संभव हुआ।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? बढ़ रहा 'साइलेंट हेल्थ खतरा'! बिहार में हर 7वां व्यक्ति विटामिन-D की कमी का शिकार, जानिए क्या है रिपोर्ट

Darbhanga News| Manigachi News| जयनगर दानापुर इंटरसीटी 13225 नंबर का इंजन फेल होने से

इससे, जयनगर दानापुर इंटरसीटी 13225 नंबर का इंजन फेल होने से सकरी समपार फाटक संख्या 39 पर घंटों जाम लगा रहा। यह समपार फाटक सकरी रेलवे जंक्शन से पूरब पहला फाटक है। इससे मधुबनी से सकरी होते हुए बेनीपुर, बहेड़ी, कुशेश्वरस्थान की ओर छोटी बड़ी गाड़ियों की आवाजाही होती है। स्टेशन अधीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि इस दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

‘सरकारी काम बिना ‘ खर्चा ‘ नहीं होता’… टेंडर घोटाले के आरोपी रिशुश्री का बड़ा कबूलनामा, SVU भी रह गई हैरान, जानिए 30 घंटे...

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में आरोपी ठेकेदार रिशुश्री ने SVU की 30 घंटे की पूछताछ में सहयोग नहीं किया। उसने कहा, 'सरकारी काम बिना घूस दिए नहीं होता है।'#BiharTenderScam,#Rishushree,#SVUInvestigation

NEET Re-Exam 2026: बिहार में आज 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा, 5G जैमर और डिजिटल लॉक से हाई अलर्ट, पढ़ लीजिए यह ख़बर!

Bihar NEET Re-exam: बिहार में आज नीट यूजी पुनर्परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की जा रही है। 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। 5-जी जैमर, सीसीटीवी और#BiharNEETReexam,#NEETUG,#ExamSecurity

NEET परीक्षा देने जा रहे हैं? बिहार के मंदिरों में मिलेगा मुफ्त पानी-चना-गुड़, गर्मी की टेंशन खत्म!

Bihar NEET Exam: बिहार में 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा के दौरान छात्रों और अभिभावकों को गर्मी से राहत देने के लिए राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने मंदिरों में मुफ्त पानी, चना औ#NEETExam , #neet #bihar

दरभंगा वालों की हुई बल्ले-बल्ले! जयपुर के लिए नई Amrit Bharat Express, 23 स्टेशनों पर रुकेगी, 3 राज्यों से गुजरेगी, जानिए

Bihar Amrit Bharat Express: राजस्थान और बिहार के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो गई है। खातीपुरा (जयपुर) से दरभंगा तक चलने वाली इस ट्रेन से यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिले#BiharRailNews,#AmritBharatExpress,#DarbhangaTrain