
कमतौल में चोरों का तांडव! बंद घर का ताला तोड़कर उड़ाए 5 लाख के गहने-कपड़े। रातों-रात घर उजड़ा! अज्ञात चोर ले गए 5 लाख की संपत्ति – परिवार सदमे में। ताले टूटे, बक्से खाली! करवा-तरियानी पंचायत में लाखों की चोरी से हड़कंप। पत्नी ने सुबह देखा टूटा ताला, अंदर का नजारा देख रह गई दंग – उड़ गए लाखों के गहने।@आंचल कुमारी,कमतौल-दरभंगा,देशज टाइम्स।
कमतौल सन्न: तरियानी पंचायत में चोरी की बड़ी वारदात, 5 लाख के गहने समेत कई सामान गायब
कमतौल (दरभंगा), देशज टाइम्स। कमतौल थाना क्षेत्र के करवा-तरियानी पंचायत के तरियानी गांव में बुधवार की रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने गृहस्वामी संतोष कुमार उर्फ गुड्डू के बंद घर का ताला तोड़कर लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने, कीमती कपड़े और अन्य सामान चोरी कर लिए। घटना के बाद इलाके में संसनी फैल गई है।
घटना कैसे घटी
गृहस्वामी संतोष कुमार अपने परिवार के साथ इस समय मधुबनी में रहते हैं। बुधवार की रात घर पर मौजूद लोगों के सो जाने के बाद चोरों ने बंद कमरे का ताला तोड़कर प्रवेश किया।
चोरों ने घर में रखे बक्सा, तीन ट्रंक और स्टील की आलमारी का ताला तोड़ा। इसमें रखे सोने-चांदी के गहने और कीमती कपड़े समेट लिए। चोरी किए गए सामानों की कुल कीमत लगभग ₹5 लाख बताई जा रही है।
गृहस्वामी के भाई विनय कुमार ने बताया कि वे रोज की तरह दरवाजे पर सोने चले गए थे और उनकी पत्नी अपने कमरे में सो गई थीं। देर रात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
सुबह की अफरातफरी
सुबह जब परिवार के लोग उठे, तो उन्होंने देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है और भीतर सामान बिखरा पड़ा है। पत्नी ने सबसे पहले यह दृश्य देखा और हैरान रह गईं। इसके बाद विनय कुमार ने कमरे में पहुंचकर देखा तो बक्सा, ट्रंक और आलमारी टूटी हुई मिलीं। सोने-चांदी के जेवर और कपड़े गायब थे। परिवार ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार राम और थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक तरीके से बारीकी से जांच शुरू की।
थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया
थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि इस मामले में गृहस्वामी के भाई विनय कुमार ने लिखित आवेदन दिया है। पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
इलाके में दहशत और असुरक्षा
तरियानी पंचायत के ग्रामीण इस वारदात के बाद से भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पिछले कुछ महीनों से चोरी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन पुलिस की गश्ती कमजोर है।
लोगों ने मांग की है कि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। रात के समय सतर्कता अभियान चलाया जाए। गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई जाए।
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद FIR दर्ज कर ली है। जांच टीम ने घटनास्थल से कुछ सबूत इकट्ठे किए हैं। आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।