spot_img

दरभंगा में मिलेगा रोजगार, 10 दिसंबर को रामनगर ITI में लगेगा जॉब कैंप

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा ने कहा है कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में रामनगर आईटीआई, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से आरोहण फाइनेंसियल सर्विसेज लिमिटेड (Arohan Financial Services Ltd) की ओर से 10 दिसंबर 2022 (शनिवार) को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से 04ः00 बजे अपराह्न तक जॉब कैंप का आयोजन किया गया है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि नियोजक की ओर से 01 पदों के लिए 15 रिक्तियां पर साक्षात्कार के बाद रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें 08 पद हेतु महिला अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि कस्टमर सर्विस रिप्रेजेन्टेटिव (फील्ड ऑफिसर) के पद पर Pay – 12,475 + Incentive दिया जाएगा, जिसमें 12वीं पास, ग्रेजुएट (प्रिफर्ड) उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 21 वर्ष से 28 वर्ष (पुरूष अभ्यर्थी) एवं 18 वर्ष से 33 वर्ष (महिला अभ्यर्थी) तक निर्धारित है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में हुड़ - हुड़ दबंग...DJ की नाच पर बवाल, शादी में दूल्हे का सिर फोड़ा, जानलेवा हमला, पढ़िए दबंगों का दोबारा हमला!

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैम्प में नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को बिहार में कही भी रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, इसलिए सभी वांछित अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैंप में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: निशांत कुमार ने भरी हुंकार, बोले- पिता नीतीश की लकीर को आगे बढ़ाऊंगा, संगठन को करूंगा मजबूत!

बिहार पॉलिटिक्स: चुनावी मौसम के बीच युवा नेता निशांत कुमार एक बार फिर चर्चा...

Samastipur News: रेलवे कर्मचारियों का सम्मान, समस्तीपुर मंडल में श्रम दिवस पर महिला कल्याण संगठन ने सेवानिवृत्त कर्मियों को किया सम्मानित

रेलवे कर्मचारियों का सम्मान: समस्तीपुर मंडल में एक ऐसा कार्यक्रम हुआ, जिसने दशकों की...