spot_img

Darbhanga में सुभान की हादसे में मौत पर उबला कमतौल, 7 घंटे तक SH 75 पर ग्रामीणों का हंगामा, सड़क जाम

spot_img
- Advertisement -

आंचल कुमारी। Darbhanga | कमतौल थाना क्षेत्र के माधोपट्टी पंचायत स्थित सुंदरपुर गांव में गुरुवार को मिट्टी लदे डंपर की चपेट में आने से 6 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मो. हिफाज के पुत्र सुभान (6 वर्ष) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसएच-75 पथ को जाम कर दिया, जिससे करीब 7 घंटे तक यातायात बाधित रहा।

- Advertisement -

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

📍 डंपर चालक की गिरफ्तारी और उचित मुआवजा मिलने तक नहीं हटाने दी सड़क जाम
📍 घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार
📍 ग्रामीणों ने बताया कि मृतक चार बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime पटना से घर लौटे तो उड़ गई होश! दरवाजे से गायब मिली अपाची बाइक

प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद खुला जाम

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण डंपर चालक की गिरफ्तारी और सरकारी मुआवजे की घोषणा की मांग पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए सदर टू एसडीपीओ ज्योति कुमारी भी मौके पर पहुंचीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident बेनीपुर में दो बाइकों की खौफनाक टक्कर, पिता-पुत्री समेत तीन गंभीर घायल, DMCH भेजा गया

डंपर जब्त, लेकिन प्राथमिकी अब तक दर्ज नहीं

📌 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
📌 घटनास्थल से डंपर को जब्त किया गया
📌 डंपर चालक की तलाश जारी
📌 प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन मिलने का इंतजार

ग्रामीणों में आक्रोश, परिवार में मातम

दुर्घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं, वहीं ग्रामीण प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार डंपर चालक की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

समस्तीपुर में खूनी खेल: शुक्रवार तड़के पिकअप चालक की गोली मारकर हत्या| बड़ी तहकीकात – क्यों लगी अपराधियों को ‘ मिर्ची ‘

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में शुक्रवार तड़के अपराधियों ने एक पिकअप चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। बूढ़ी गंडक नदी के पास हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। पुल #BiharCrimeNews,#Samastipur,#MurderInvestigation

तेज प्रताप यादव पर पत्नी अनुष्का का विस्फोटक बयान, ‘जबरदस्ती घर में घुसने की कोशिश’, बोलीं- मेरे पास टाइम नहीं!

Tej Pratap Yadav News: नवरात्र के दौरान पहली बार मीडिया के सामने आईं अनुष्का यादव ने तेज प्रताप यादव के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनके पास विवादों पर ध्यान देने क #TejPratapYadav,#AnushkaYadav,#BiharPolitics

शिक्षा विभाग का अल्टीमेटम! बिहार की 2352 योजनाएं दिवाली तक पूरी करें, नहीं तो खैर नहीं

Bihar Education Department: बिहार शिक्षा विभाग ने लंबित योजनाओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। 2352 शैक्षणिक योजनाएं दीपावली तक पूरी करनी होंगी, जबकि 3339 नई योजनाओं का काम 26 अक्टूबर तक शुरू #BiharEducation,#EducationSchemes,#AbhishekPalasia

लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 70 लाख का सोना, निकला Bihar कनेक्शन! तस्कर की चालाकी हुई फेल! | अब रडार पर – तस्करी रैकेट...

Lucknow Airport Gold Smuggling: लखनऊ एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने 70 लाख रुपये से अधिक का सोना जब्त किया है। शारजाह से आए एक यात्री ने अंडरवियर में सोना छिपा रखा था। #LucknowAirport,#GoldSmuggling,#GopalganjNews