spot_img

Darbhanga की Kanchan, पढ़ाई में थी अव्वल, जा रही कॉपी खरीदने, उजड़ गई जिंदगी, मौत से गुस्साए ग्रामीण

spot_img
- Advertisement -

देशज टाइम्स, दरभंगा न्यूज। दरभंगा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां, तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर बारह वर्षीय छात्रा और पढ़ाई में अव्वल रहने वाली कंचन की मौत हो गई है। मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर विरोध जताया। आक्रोश को देखते हुए तत्काल पुलिस ने लोगों को शांत किया और ट्रैक्टर जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी।

- Advertisement -

फेकला थाना क्षेत्र के बलहा गांव में हादसा

दरभंगा जिले के फेकला थाना क्षेत्र के बलहा गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 12 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान शिवनारायण साह की बेटी कंचन कुमारी के रूप में हुई है।

- Advertisement -

कॉपी खरीदने निकली थी छात्रा, ट्रैक्टर ने कुचल दिया

कंचन कुमारी अपनी साइकिल से बाजार जा रही थी, ताकि अपनी पढ़ाई के लिए कॉपी खरीद सके। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर मिट्टी से लदा हुआ था और जोगियारा से जीवर की ओर जा रहा था, जब उसने छात्रा को टक्कर मार दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खौफनाक वारदात! क्या - पोते ने की दादा की हत्या? खेत में मिला शव, विरोध में बवाल, लहेरियासराय- समस्तीपुर पथ पर सड़क जाम

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल कंचन को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

परिवार में मचा कोहराम, लोगों ने किया सड़क जाम

मृतका के पिता शिवनारायण साह लुधियाना में काम करते हैं, जबकि उसकी मां पचिया देवी बेटी की मौत से गहरे सदमे में हैं। कंचन पढ़ाई में अच्छी थी और आगे बढ़ने की चाह रखती थी, लेकिन लापरवाह वाहन चालक ने उसकी जिंदगी छीन ली

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के जांबाजों ने कर दिखाया कमाल! बिहार कप कराटे में जीते 8 मेडल, लहराया परचम |प्रेयांश, मोहित, असफंद, निशांत, साचिका, तनु, जयदीप और अंश चमके

गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की

पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया, चालक की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही फेकला थाना अध्यक्ष मोती कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, लेकिन चालक फरार हो गया

यह भी पढ़ें:  रात में अकेले ट्रैवल करते हैं? दरभंगा पुलिस का ये अलर्ट आपके लिए है! ऐसे बचें फर्जी रैपिडो से

थानाध्यक्ष ने बताया—
“शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। मृतका के परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

प्रशासन ने मुआवजे का दिया आश्वासन

घटना के बाद पहुंचे सीओ ने भरोसा दिलाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा

👉 इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की ओर ध्यान खींचा है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन दोषी के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है और क्या पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार का कश्मीर बदलने को तैयार! ककोलत जलप्रपात के पास होमस्टे से खुलेगा रोजगार, मिलेगा 10 लाख तक लोन, जानें पूरा प्लान

Nawada Tourism: बिहार सरकार ने नवादा जिले के ककोलत जलप्रपात को मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना के तहत चुना है। इस पहल से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की संस्क#NawadaTourism,#BiharHomestay,#KakolatWaterfall

दरभंगा में खौफनाक वारदात! क्या – पोते ने की दादा की हत्या? खेत में मिला शव, विरोध में बवाल, लहेरियासराय- समस्तीपुर पथ पर सड़क...

Bihar Crime: दरभंगा में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव ढैंचा के खेत से बरामद हुआ है। परिजनों ने पोते पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम#BiharCrime,#DarbhangaMurder,#FamilyCrime

रात में अकेले ट्रैवल करते हैं? दरभंगा पुलिस का ये अलर्ट आपके लिए है! ऐसे बचें फर्जी रैपिडो से

Bihar Passenger Safety: दरभंगा के एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने रात में हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से यात्रा करने वालों के लिए बड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। उन्होंने फर्जी रैपि#BiharPassengerSafety,#DarbhangaNews,#TravelAdvisory

दरभंगा पर मंडराया बाढ़ का खतरा! कोसी-कमला उफान पर, कौन-कौन से इलाके प्रभावित? आपका गांव तो नहीं है लिस्ट में?

Darbhanga Flood: नेपाल में लगातार बारिश से दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में कोसी और कमला बलान नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। चार पंचायतों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रह#DarbhangaFlood,#BiharRain,#KoshiKamla