spot_img

दरभंगा के बेनीपुर में बिना तामझाम विराजेंगी मां सरस्वती, पूजा पर रखें उल्लास मगर संभलकर

spot_img
- Advertisement -
बेनीपुर। प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजनोत्सव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सोमवार को बहेड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक अंचलाधिकारी भुवनेश्वर झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के अधिकारियों के अलावा पंचायत प्रतिनिधि व आम प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।
सीओ ने कहा कि ने पूर्व की तरह ही इस बार भी सरस्वती पूजा शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में क्षेत्र में मनाएं। इसके लिए सभी पूजा कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य है।
पूजा स्थल पर डीजे पर प्रतिबंध है। उन्होंने पूजा कमेटियों से हुड़दंगियों पर नजर रखने एवं तुरंत सूचना देने की बात कही। प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सम्राट जीत ने कहा कि पूजा स्थल पर डीजे का प्रयोग नहीं करना है। बिना किसी तामझाम का अगले दिन प्रतिमा विसर्जन करने की बात कही गई। साथ ही कहा कि प्रत्येक पूजा पंडालों पर प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद रहेंगे।
वहीं, प्रभारी थानाध्यक्ष लभली कुमारी ने  शांति समिति के सदस्यों को बताया कि बिना लाइसेंस लिए पूजा की अनुमति  एवं जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पूजा आयोजक से आवेदन प्राप्त होने पर उनको नियमानुसार लाइसेंस प्रदान कराया जाएगा। इस अवसर पर मुखिया कुंदन सिंह, भगवान बाबू राय, बैद्यनाथ सहनी, कमरूद्दीन सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर में 9 मई को लगेगी लोक अदालत, सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों ने की बैठक
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, PRS कक्ष में लगी आग, फिर क्या हुआ!

मुजफ्फरपुर आग: आज मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। पैसेंजर रिजर्वेशन...

Araria News: अररिया में Bribery राजस्व कर्मचारी बर्खास्त, DM विनोद दूहन का कड़ा एक्शन, 15 हजार में चली गईं नौकरी!

Bribery: बिहार के अररिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भ्रष्टाचार के...

Bihar Education News: पांचवीं तक के स्कूल का समय बदला, School Timing भीषण गर्मी के चलते DM ने लिया बड़ा फैसला, पढ़िए कब...

Patna School Timing: पटना में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है और...