back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 3, 2026
spot_img

Darbhanga News: केवटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 लीटर देसी शराब संग युवक गिरफ्तार | Keoti News

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

Keoti News: शराबबंदी वाले बिहार में नशे के सौदागरों पर पुलिस का हंटर लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में केवटी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक युवक को दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केवटी थाना पुलिस को दिनांक 02 मार्च 2026 को एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध शराब की खेप लेकर धोबिगामा पुल की ओर से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही दरभंगा पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में अपनी सक्रियता बढ़ा दी और धोबिगामा पुल के पास जाल बिछाकर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी।

- Advertisement -

Keoti News: गुप्त सूचना पर ऐसे बिछाया गया जाल

जांच अभियान के दौरान ही पुलिस टीम ने एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या- BR32AH-5538) को संदेह के आधार पर रोका। मोटरसाइकिल पर सवार युवक पुलिस को देखकर घबराने लगा, जिससे पुलिस का शक और भी पक्का हो गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। जब पुलिसकर्मियों ने मोटरसाइकिल की डिक्की की सघन तलाशी ली, तो उसमें से तीन अलग-अलग सफेद पॉलीथिन में रखी कुल 6 लीटर देसी चुलाई महुआ शराब बरामद हुई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: डलबा में विकास की धीमी चाल, गुस्सा सैलाब बनकर सड़कों-निर्माण स्थल पर, गरजे लोग, बोले- 'अब और नहीं!'

पुलिस ने बिना देरी किए मौके से ही शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। पुलिस की इस औचक कार्रवाई से इलाके के शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।

न्यायालय में किया गया प्रस्तुत

गिरफ्तार किए गए शराब तस्कर की पहचान केवटी थाना क्षेत्र के बलहा मुसहरी निवासी दुखी सदाय के 20 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण सदाय के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा की गई शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sooraj Barjatya: ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्में अब नहीं बन सकतीं! महिलाओं को घर बैठा नहीं दिखा सकते – सूरज बड़जात्या

Sooraj Barjatya News: बॉलीवुड में पारिवारिक फिल्मों के महारथी कहे जाने वाले सूरज बड़जात्या...

Haryana Assembly Elections: गांधी परिवार पर 7 करोड़ की उगाही का गंभीर आरोप, भाजपा ने घेरा… पढ़िए कथित व्हाट्सएप चैट!

Haryana Assembly Elections: सत्ता के गलियारों में हलचल, सियासी अखाड़े में भूचाल। आरोपों की...

Bhagalpur Mutation: सरकारी दफ्तर की फाइलें निजी घर में कैसे पहुंचीं? ऑडियो वायरल होने से मचा बवाल, जांच शुरू

Bhagalpur Mutation: किसी बंद बक्से से जैसे पुराने राज़ बाहर निकलते हैं, ठीक वैसे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें