spot_img

Darbhanga की केवटी पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के आधा दर्जन अपराधियों को दबोचा, Madhubani से भी है कनेक्शन

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। केवटी थाने की पुलिस ने क्षेत्र के बिरखौली गांव से चोरी गई बाइक पैशन प्रो बीआर 07 एसी – 4361 व ओप्पो कंपनी का मोबाइल एवं बाइक पल्सर 220 रजि. नंबर बीआर 01डीडब्लू -7253 के साथ आधा दर्जन युवक को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक क्षेत्र के मेधा गांव के इंद्रजीत कुमार व राजेश कुमार यादव, मझिगामा गांव के कमलेश कुमार व क्यामचक गांव के निपुण कुमार यादव एवं मधुबनी जिले के रहिका थानान्तर्गत सुगौना गांव के रौशन कुमार यादव व विजय यादव शामिल हैं। पूछताछ के बाद सभी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया । पुलिस ने दोनों बाइक एवं मोबाइल को जब्त कर लिया है।

- Advertisement -

मालूम हो कि बिरखौली गांव के उदय कुमार यादव की बाइक पैशन प्रो. बीआर 07 एसी 4361व मोबाइल 16 सितंबर की रात धर के दरवाजे पर से चोरी हो गई थी। इस मामले में उदय ने 20 सितंबर को केवटी थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध बाइक व मोबाइल चोरी की प्राथमिकी ( 277/23) दर्ज कराया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में हर घर में मुफ्त बिजली, 'पीएम सूर्य घर' से रौशन होगा Darbhanga दो बड़े वादों के साथ.. विशेष लोन कैंप, 28 लोगों को मिलेगा लाभ

थानाध्यक्ष ने बताया कि इंद्रजीत के पास से चोरी की बरामद मोबाइल लोकेशन के आधार पर बिरखौली गांव से चोरी गई बाइक को बनवाड़ी चौक के समीप से और दूसरे चोरी की बाइक को निपुण के धर से बरामद किया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: अररिया में Bribery राजस्व कर्मचारी बर्खास्त, DM विनोद दूहन का कड़ा एक्शन, 15 हजार में चली गईं नौकरी!

Bribery: बिहार के अररिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भ्रष्टाचार के...

Bihar Education News: पांचवीं तक के स्कूल का समय बदला, School Timing भीषण गर्मी के चलते DM ने लिया बड़ा फैसला, पढ़िए कब...

Patna School Timing: पटना में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है और...

Bhagalpur Child Body: कूड़े में मिला बच्चे का शव, भागलपुर में सनसनी, जानें पूरा मामला!

Bhagalpur Child Body: भागलपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर...