spot_img

Darbhanga केवटी के बेटे शमशीर ने मारी CAPF में बाजी, गौरवान्वित है शेखपुरदानी

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। प्रखंड के शेखपुरदानी पंचायत के शेखपुरा डगरवारा गांव निवासी मो. शब्बीर अहमद एवं समीमा खातून के पुत्र मो. शमशीर ने संघ लोग सेवा आयोग (सीएपीएफ) परीक्षा 2022 में 71वां स्थान प्राप्त कर अपने गांव व प्रखंड एवं जिला का नाम रौशन किया।

- Advertisement -

इनका चयन श्रेणी ए के राजपत्रित अधिकारी के रूप में हुआ है। सीएपीएफ में बतौर राजपत्रित अधिकारी पद पर ज्वॉइन करने की प्रेरणा शमशीर को अपने पिताजी से मिली जो स्वयं भारतीय थल सेना में कार्यरत हैं। जबकि मां गृहिणी है।

- Advertisement -

अपने तीन वर्ष के कठिन परिश्रम के पश्चात इन्हें ये सुनहरा मुकाम हासिल हुआ है। इन्होंने अपनी दसवीं एवं बारहवीं केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 दिल्ली कैंट से और स्नातक की डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्जित की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर में 9 मई को लगेगी लोक अदालत, सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों ने की बैठक

शमशीर अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व बड़े भाई समीर के साथ-साथ गुरूजनों को देते हैं। मुखिया मो.एहसान कुरैशी ने शमशीर के इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उसे बधाई दी है। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, PRS कक्ष में लगी आग, फिर क्या हुआ!

मुजफ्फरपुर आग: आज मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। पैसेंजर रिजर्वेशन...

Araria News: अररिया में Bribery राजस्व कर्मचारी बर्खास्त, DM विनोद दूहन का कड़ा एक्शन, 15 हजार में चली गईं नौकरी!

Bribery: बिहार के अररिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भ्रष्टाचार के...

Bihar Education News: पांचवीं तक के स्कूल का समय बदला, School Timing भीषण गर्मी के चलते DM ने लिया बड़ा फैसला, पढ़िए कब...

Patna School Timing: पटना में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है और...