spot_img

Darbhanga के मनीगाछी में खुला आधुनिक सुविधायुक्त Kisan Nursing Home, स्वास्थ्य की हर सेवा 24 घंटे, मरीजों के लिए साबित होगा लाइफलाइन

spot_img
- Advertisement -

बसंत कुमार झा, मनीगाछी। मनीगाछी प्रखंड क्षेत्र में लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने में किसान नर्सिंग होम मिल का पत्थर साबित होगा। आधुनिक सुविधायुक्त नर्सिंग होम के खुलने से लोगों को इलाज के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

- Advertisement -

यह बातें मनीगाछी प्रखंड प्रमुख पवन यादव ने नर्सिंग होम के उद्घाटन के मौके पर कही। किसान नर्सिंग होम में उपलब्ध सुविधा आईसीयू, एनआईसीयू, सभी प्रकार की सर्जरी एवं 24 घंटे ओपीडी की व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए राजद प्रखंड अध्यक्ष मो. अलकामा,

- Advertisement -

मालिक मुखिया, राजे पंचायत के सरपंच रामविलास यादव, चनौर पंचायत के सरपंच विजय यादव, एमएसयू प्रखंड अध्यक्ष आदित्य मंडल, उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने इसे जन उपयोगी बताया एवं शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Flight News: दिल्ली-दरभंगा फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों में आक्रोश, एयरपोर्ट पर फूटा गुस्सा

नर्सिंग होम के डायरेक्टर आलोक भारती एवं मैनेजर अशोक कुमार राय ने कहा कि मनीगाछी बाजार में नर्सिंग होम की कमी महसूस हो रही थी जो अब दूर हो जाएगी। 24 घंटे सेवा प्रदान करने वाले किसान नर्सिंग होम में बेहतर इलाज मिलेगा।

वहीं, डॉ. बी के लाल दास, डॉ. इमरान कैफी, डॉ. फैजुल हसन ने उद्घाटन के मौके पर अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान नर्सिंग होम में लोगों को बेहतर एवं त्वरित इलाज मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को छोटी मोटी बीमारी में भी बाहर जाना पड़ता था अब इलाज के लिए इधर-उधर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

मनीगाछी प्रखंड मुख्यालय के समीप मिथिला चौक पर रविवार को नवनिर्मित किसान नर्सिंग होम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख पवन यादव, डॉ. फैजुल हसन, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ. बी के लाल दास, डॉक्टर इमरान कैफी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur Litchi News: मुजफ्फरपुर की शाही लीची राष्ट्रपति-PM तक पहुंची, 2000 पैकेट रवाना

मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध शाही लीची एक बार फिर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों तक पहुंच रही है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई गणमान्य व्यक्तियों को 2000 वि

Darbhanga News: मुजफ्फरपुर के गायघाट में हादसा, Singhwara Accident News: महेश्वरा पुल पर ई-रिक्शा पलटा, 4 महिलाएं गंभीर जख्मी

Singhwara Accident News: मुजफ्फरपुर में महेश्वरा पुल पर एक ई-रिक्शा 15 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया, जिससे उस पर सवार चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घा

Darbhanga: बड़ी तकनीकी खराबी Jale Railway News: जोगियारा में ओएचई फेल, अमृत भारत एक्सप्रेस एक घंटे खड़ी रही, यात्रियों में हड़कंप!

जोगियारा रेलवे स्टेशन के पास ओएचई सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण मदार-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस एक घंटे तक खड़ी रही, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया और उन्ह

PM Modi: बिहार ने सुनीं मन की बात, PM मोदी ने सत्तू-जर्दालु आम का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में बिहार के पारंपरिक पेय सत्तू और जर्दालु आम की तारीफ की। इस जिक्र से राज्य में खुशी का माहौल है। सीएम सम्राट चौधरी ने