spot_img

Darbhanga में ‘ प्रेम—जाल ’, बड़ा बईमान, जानिए मिठाई से मोहब्बत तक का दर्दनाक सफर, और फिर…?

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga | बिहार के बिरौल थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला अपनी एक वर्षीय पुत्री के साथ कथित प्रेमी के घर के बाहर डटी हुई है। लेकिन युवक के परिजन उसे घर के अंदर घुसने नहीं दे रहे। मामले को लेकर पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन युवक के परिजनों ने पंचायत के फैसले को भी मानने से इंकार कर दिया।

- Advertisement -

2015 में हुई थी शादी, पति के निधन के बाद शुरू हुआ प्रेम प्रसंग

विधवा महिला घनश्यामपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने बताया कि 2015 में उसकी शादी हुई थी और उसके तीन बच्चे हुए—दो पुत्र और एक पुत्री। लेकिन दो साल पहले पति की मौत हो गई, जिसके बाद वह अपने ससुराल में ही रह रही थी। इसी दौरान एक युवक से उसका परिचय हुआ, जो धीरे-धीरे उसके बच्चों को मिठाई और पैसे देकर अपने प्रेम जाल में फंसाने लगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में नाबालिग से दुष्कर्म: दो फरार आरोपियों के घरों पर चली पुलिस की कुर्की, मचा हड़कंप

मुंबई ले जाकर बनाए संबंध, फिर दिया धोखा

महिला का आरोप है कि युवक उसे बहला-फुसलाकर मुंबई ले गया और वहां शारीरिक संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हुई तो युवक ने गर्भपात का दबाव डाला। महिला ने इसका विरोध किया और मुंबई के वकोला थाना में युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News पीएम मोदी के सामने चमकी मिथिला की बेटी राखी! पाग और छठ थीम पर लाइव कलाकारी से जीता दिल

बच्ची को जन्म देने के बाद प्रेमी के घर पहुंची, परिजनों ने घर में घुसने नहीं दिया

महिला ने बताया कि जब उसने बच्ची को जन्म दिया तो वह मुंबई से युवक के गांव, उसके घर आ गई। लेकिन युवक के परिजनों ने उसे पहचानने तक से इंकार कर दिया और घर में घुसने नहीं दिया। इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन युवक के परिजनों ने पंचायत के फैसले को भी नहीं माना।

यह भी पढ़ें:  निर्दलीय MLC के भाजपा समर्थन पर JDU नेता श्याम रजक ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

युवक का भाई बोला—छह जनवरी से घर नहीं लौटा

मामले को लेकर जब युवक के परिजन से सवाल किया गया तो युवक के भाई ने कहा कि उसका भाई 6 जनवरी से घर नहीं लौटा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

📌 ऐसी ही खबरों के अपडेट के लिए पढ़ते रहें DeshajTimes.com

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में 48 साल पुराना केस खत्म! बंदूक लाइसेंस के लिए मांगी थी घूस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 1978 के 200 रुपये रिश्वत मामले में विशेष निगरानी कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया। पुलिस की लापरवाही से 48 साल पुराना केस बंद हुआ।

वाराणसी से कोलकाता चला गंगा विलास क्रूज, बिहार में इन ऐतिहासिक जगहों पर होगी सैलानियों की एंट्री

Ganga Vilas cruise: वाराणसी से कोलकाता के लिए रवाना हुआ गंगा विलास क्रूज। 15 विदेशी सैलानी बक्सर, आरा और पटना समेत बिहार के कई ऐतिहासिक स्थलों का करेंगे भ्रमण।

राहुल-ममता-अखिलेश पर फूटा पूर्व जज का गुस्सा! रामलीला मैदान रैली पर दिया बड़ा बयान

Markandey Katju taunt: रामलीला मैदान में हुई इंडिया अलायंस की रैली पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने राहुल, ममता और अखिलेश को जीरो बताया।

सोनपुर और दिघवारा के 575 गांवों के लिए बड़ा मास्टर प्लान तैयार, बदलेगी तस्वीर

Bihar master plan: सोनपुर और दिघवारा समेत 7 प्रखंडों के 575 गांवों के लिए अगले 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। आवासीय और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।