back to top
28 अगस्त, 2024
spot_img

बलराम निकला कृष्ण का हत्यारा, ₹40 हज़ार, पिस्टल विवाद, Birthday Party फिर दोस्त की गमछे से दबाकर हत्या!

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिरौल में दोस्त ही निकला कातिल! ₹40 हज़ार और पिस्टल विवाद में 17 साल के कृष्ण की गला दबाकर हत्या। Birthday Party का बहाना, फिर मौत! दोस्त ने कृष्ण को गमछे से दबाकर मार डाला। 10 दिन बाद निकला राज़ – गाछी में दफन मिला कृष्ण का शव, दोस्त ही बना जल्लाद।@आरती शंकर,देशज टाइम्स बिरौल-दरभंगा।

दोस्ती बनी दुश्मनी – पिस्टल विवाद में हत्या, मिटाए सबूत

₹40 हज़ार और पिस्टल का झगड़ा – बलराम ने अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। मां का इंतज़ार टूटा – ट्यूशन से लौटते बेटे की लाश गाछी से मिली, गांव में मातम। Birthday की रात दोस्ती बनी दुश्मनी – पिस्टल विवाद में हत्या, शव दफनाकर मिटाए सबूत। पोखराम में सनसनी: पिस्टल और पैसों के विवाद में 17 वर्षीय छात्र की हत्या, दोस्त फरार@बिरौल,देशज टाइम्स।

बिरौल में दोस्त बलराम ही निकला कृष्ण का कातिल, ₹40 हजार रुपए और पिस्तौल सौदेबाजी से उपजा विवाद, अंत में मर्डर

बिरौल, देशज टाइम्स। बिरौल थाना क्षेत्र में लापता किशोर कृष्ण कुमार मंडल (17 वर्ष) की हत्या का राज़ दस दिन बाद खुल गया। पुलिस जांच में सामने आया कि कृष्ण की हत्या उसके ही दोस्त बलराम झा ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी।

यह भी पढ़ें:  DARBHANGA BJP जिलाध्यक्ष Aditya Narayan Manna और केवटी MLA Dr. Murari Mohan Jha की दो टूक-“मां देवतुल्य” –PM का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, जानिए क्या है Viral Video के बाद BJP की बड़ी डिमांड

हत्या का कारण : पिस्तौल खरीदने के लिए 40 हजार

लगभग छह महीने पहले बलराम झा ने कृष्ण मंडल को पिस्तौल खरीदने के लिए 40 हजार रुपये दिए थे। न रुपये लौटाए गए और न ही पिस्तौल मिली। इससे नाराज़ होकर बलराम ने 14 अगस्त को कृष्ण को बहाने से पोखराम गांव बुलाया और गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी।

ऐसे रची गई साजिश

कृष्ण को “बर्थडे पार्टी” के बहाने बुलाया गया। कृष्ण, बलराम के अन्य साथियों संग पोखराम पहुंचा। वहां रुपयों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। गुस्से में आकर बलराम और सहयोगियों ने कृष्ण का गला दबाकर हत्या कर दी। शव को पोखराम गांव की गाछी में कुदाल से गड्ढा खोदकर दफना दिया।

पुलिस कार्रवाई

मजिस्ट्रेट और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को गाछी से बरामद किया गया। नामजद आरोपी सोनू मंडल, विजय पंडित और मो. दानिश को गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी बलराम झा फरार है, जबकि उसके पिता सुरेश झा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुदाल भी जब्त किया है।

यह भी पढ़ें:  कांटेदार जंगल से मिली ढाई साल की मासूम! बिलखते हुए बस यही बोल पाई – "मां"

मातम में डूबा खानपुर

पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाए जाने पर माहौल गमगीन हो उठा। मां मधु देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने पुष्टि की कि कृष्ण की हत्या 14 अगस्त को ही कर दी गई थी। फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में बड़ी वारदात, स्कूल शिक्षक Madhubani के राजेश ठाकुर की गोली मारकर हत्या, चुनावी कार्य में थे तैनात

प्रभास रंजन, दरभंगा। सकतपुर थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में गुरुवार शाम एक स्कूल...

केवटी में मतदाता सूची का बड़ा अपडेट! 1 सितंबर तक जोड़ें नाम – वरना छूट जाएगा आपका वोट

केवटी, दरभंगा, देशज टाइम्स। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 86-केवटी विधानसभा क्षेत्र-सह-भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सदर दरभंगा...

दरवाजे पर सोया रह गया परिवार-5 लाख के गहने, कीमती कपड़े, ट्रंक ले उड़े चोर –

कमतौल में चोरों का तांडव! बंद घर का ताला तोड़कर उड़ाए 5 लाख के...

Darbhanga की सड़कों पर अब नहीं होगा जलजमाव? – अतिक्रमण हटेगा, बिजली पोल होंगे शिफ्ट, नाला निर्माण पर अफसरों को अल्टीमेटम

जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने को DM कौशल कुमार सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें