back to top
17 जून, 2024
spot_img

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| कुंज भवन का देवराज मुखिया कहां गया?…जांच को पहुंचे SDO Umesh Kumar Bharti…यह पता चला…

spot_img
spot_img
spot_img

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News| कुंज भवन का देवराज मुखिया कहां गया?…जांच को पहुंचे SDO Umesh Kumar Bharti…यह पता चला…जहां आखिर कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड का कुंज भवन गांव का देवराज मुखिया कहां गया? एक साल पहले व कोसी नदी में डूब गया था। मगर, आज तक इसकी कहीं कोई खोजखबर नहीं है। लोग उसकी मौत की पुष्टि कर रहे हैं। अब, परिजनों को सरकारी सहायता की उम्मीद जगी है। जहां…

Kusheshwarsthan News| शनिवार को बिरौल अनुमंडल के एसडीओ उमेश कुमार भारती कुंज भवन गांव पहुंचे

देवराज आज (Devraj Mukhiya of Darbhanga died due to drowning) तक नहीं लौटा। ग्रामीण भी बच्चे की डूबने से मौत होने की पुष्टि कर रहे हैं जहां, इसकी जांच के लिए आज शनिवार को बिरौल अनुमंडल के एसडीओ उमेश कुमार भारती कुंज भवन गांव पहुंचे थे।

Kusheshwarsthan News| परिजनों से ग्रामीणों से बच्चे के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कैसे डूबा? क्या हुआ?

जानकारी के अनुसार,बिरौल अनुमंडल के एसडीओ उमेश कुमार भारती कुंज भवन गांव पहुंचे। यहां परिजनों से ग्रामीणों से बच्चे के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कैसे डूबा? क्या हुआ? उसकी खोज के तरीके हर पहलु पर एसडीओ श्री भारती ने विस्तार से चर्चा की। लोगों से जानकारी ली। जहां, लोगों ने उन्हें एक साल पहले कैसे,कोसी नदी में डूबने से गांव के राजगीर मुखिया के चार वर्षीय पुत्र देवराज मुखिया मौत हो गई, इसकी पूरी बात बताई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|Benipur News|अंटौर में ट्रैक्टर बैट्री चोरी करते धमसाइन का जिलानी On The Spot धराया

Kusheshwarsthan News| छह अगस्त 2023 को देवराज मुखिया का कोसी नदी में डूब गया

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि छह अगस्त 2023 को उक्त गांव के राजगीर मुखिया के पुत्र देवराज मुखिया का कोसी नदी में डूब गया था। स्थानीय गोताखोरों की ओर से काफी खोजबीन हुई। लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद तत्कालीन प्रशासन की ओर से एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर बच्चे की तलाश का जिम्मा सौंपा गया लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी एनडीआरएफ की टीम भी बच्चे को तलाश नहीं कर पाई। काफी बच्चे की खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला।

Kusheshwarsthan News| सहायता राशि मिलने का रास्ता साफ

इस मामले में सत्यापन करने के लिए जब एसडीओ उमेश कुमार भारती गांव में स्थलीय जांच की तो सबकुछ साफ हो गया। जांच में देवराज मुखिया की कोसी नदी में डूबने से मौत की सत्यता के करीब अधिकारी पहुंचे। मौके पर ग्रामीणों ने भी बच्चे की डूबने से मौत होने की पुष्टि की। इसके बाद आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से मिलने वाले सहायता राशि मिलने का रास्ता साफ हो गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|Biraul News| Rural SP Kamya Mishra की Strict Message, कहा, AntiSocial Elements के मंसूबें नहीं होने देंगे कामयाब, सब रहेंगे Surveillance पर

Kusheshwarsthan News| एसडीओ उमेश कुमार भारती ने बताया

एसडीओ श्री भारती ने बताया कि कागजी खानापूर्ति के बाद आश्रित को जल्द विभाग से आने के बाद चेक दे दिया जाएगा। डूबने से मौत और उसका कोई अस्तित्व नहीं मिलने से आश्रित को आपदा प्रबंधन विभाग से मिलने वाले लाभ लंबित पड़ा था। एसडीओ के सत्यापन के बाद आश्रित को सहायता राशि का चेक मिलने की आस जगी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Kamtaul News| बरियौल की गोदावरी बन गई शराब कारोबारी, फिर?
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें