spot_img

Darbhanga News|युवती का अपहरण,मकई खेत में छिपाने, हाथ में कट्टा…Kusheshwarsthan में बड़ी High Profile गिरफ्तारी

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| युवती का अपहरण कर मकई खेत में छिपाने। हाथ में कट्टा… Kusheshwarsthan में बड़ी High Profile गिरफ्तारी हुई है। जहां कुशेश्वरस्थान थाना से इस वक्त की बड़ी खबर है। यहां लड़की अपहरण तथा आर्म्स एक्ट के मामले में क्षेत्र के पचहरा बुजुर्ग गांव निवासी व बरना पंचायत के पूर्व सरपंच के पुत्र सचिन चौपाल (Former sarpanch’s son arrested for kidnapping of girl in Darbhanga) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

Darbhanga News| पचहरा बुजुर्ग की एक युवती के साथ देर रात…

जानकारी के अनुसार, पचहरा बुजुर्ग की एक युवती देर रात शौच के लिए गांव के बगल में गई। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए पूर्व सरपंच के पुत्र सचिन चौपाल देशी कट्टा के बल पर युवती को अपहरण कर मकई के खेत में छिपा दिया था। काफी देर तक जब युवती नहीं लौटी तो घरवालों के साथ साथ मुहल्ले के लोगों ने उसके तलाश में निकलें।

- Advertisement -

Darbhanga News| युवती मकई के खेत में मिली। उसके हाथ में कट्टा

युवती की तलाश में लोग पूर्व सरपंच के घर भी गए। लेकिन किसी ने सही बात नहीं बताई। सचिन अपने आपको घिरा हुआ देख कर युवती को छोड़कर वहां से भाग गया। खोजबीन के दौरान युवती मकई के खेत में मिली। उसके हाथ में कट्टा देख कर पूछताछ करने पर युवती ने सचिन के हाथ से कट्टा छिनने की बात बताई।इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और कट्टा बरामद कर लिया था।

- Advertisement -

Darbhanga News| थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती के शिकायत पर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। दर्ज प्राथमिकी में बरना पंचायत के पूर्व सरपंच समैला निवासी संतोष चौपाल के पुत्र सचिन चौपाल को नामजद किया गया था। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में नामजद आरोपी था, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Scholarship News: छात्रों के लिए खुशखबरी! मैट्रिक पास को मिलेगी 20 से 75,000 तक की स्कॉलरशिप, ऐसे पाएं Bihar Vidyadhan Scholarship 2026 का...

बिहार सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों के लिए एक बड़ी छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। मैट्रिक परीक्षा में 75% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को अब#BiharScholarship,#BiharEducation,#StudentScheme

Chhapra Train News: नई दिल्ली से दरभंगा आनेवाली क्लोन हमसफर एक्सप्रेस छूटी तो दूसरी में सवार, TT से विवाद… फिर हुआ ये चौंकाने...

छपरा ट्रेन न्यूज: बिहार संपर्क क्रांति छूटने के बाद क्लोन हमसफर एक्सप्रेस में सवार हुए यात्रियों का टीटी से विवाद हो गया। रेलवे ने नियमों का उल्लंघन करने पर भार#ChhapraTrainNews,#RailwayIncident,#TicketlessTravel

Pawan Singh MLC News: चौंकाने वाला खुलासा: पवन सिंह के बिहार में एक भी घर नहीं? करोड़ों की संपत्ति, लेकिन…

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के एमएलसी चुनाव हलफनामे से खुलासा हुआ है कि उनकी बिहार में कोई संपत्ति नहीं है। मुंबई और लखनऊ में करोड़ों के फ्लैट व जमीन हैं। राजनीति मे#PawanSingh,#MLCElection,#BhojpuriNews

Bihar Chamki Bukhar News: DARBHANGA से लेकर इन 12 जिलों में चमकी बुखार पर बिहार सरकार का ‘बड़ा फैसला’, अब 24 घंटे…पढ़िए

Bihar Chamki Bukhar News: बिहार सरकार ने चमकी बुखार (AES) की रोकथाम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब 12 प्रभावित जिलों में 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे और एंबुलेंस#BiharChamkiBukhar,#AESNews,#BiharHealth