मई,5,2024
spot_img

कुशेश्वरस्थान में 10 घर कमला बलान में विलीन, पश्चिमी तटबंध पर लोगों ने लिए शरण, फैल रहा बाढ़

spot_img
spot_img
spot_img
कुशेश्वरस्थान रिपोर्टर, बिरौल अनुमंडल डेस्क देशज टाइम्स। रुक-रुक कर हो रही बारिश से कमला बलान नदी के जल स्तर में तेजी से वृद्धि होने लगी है। इससे प्रखंड के ईटहर पंचायत के चौकिया गांंव के पासवान टोला की अनिता देवी, मौला देवी, भिखो पासवान, रामशोभित पासवान, पीतांबर पासवान, दिलीप पासवान, संतोष पासवान, सोनिया देवी सहित लगभग दस लोगों के घर पानी के तेज बहाव के कारण नदी में कटकर विलीन हो गए है।
वहीं, ईटहर गांव व उसके आस पास के क्षेत्रों में बाढ़ का पानी फैल गया है। चौकियां गांव के लोगोंं को एक टोल से दूसरे टोल जाने के लिए अब नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। कमला बलान के जलस्तर में वृद्धि होने से क्षेत्र के कई जगहों पर बांस-बल्ले से बने चचरी पुल ध्वस्त हो गए हैं।
चौकिया पासवान टोला के मसोमात अनिता देवी, गौतम पासवान सहित कई लोगों ने देशज टाइम्स को बताया, नदी के कटाव के चपेट में आने से इन लोगों का घर नदी में विलीन हो गए हैं। तत्काल ये लोग अपने परिवार व मवेशियों के साथ कमला बलाना के पश्चिमी तटबंध पर शरण ले रखा है।
सरकारी नाव की व्यवस्था नहीं रहने के कारण भाड़े के नाव का उपयोग करना पड़ रहा है। सीओ त्रिवेणी प्रसाद ने देशज टाइम्स को बताया कि जरूरत वाले स्थानों पर नाव दिया जाएगा। 55 निजी नाव का निबंधन हो गया है। इसके अलावा 17 सरकारी नाव उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News| राम चौक पर ट्रांसफार्मर की धधकी आग, अगल-बगल की 10 दुकानें राख

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें