back to top
21 सितम्बर, 2024

कुशेश्वरस्थान में जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदलने के खिलाफ फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा,जाम, हंगामा

spot_img
spot_img
spot_img

कुशेश्वरस्थान रिपोर्टर,बिरौल अनुमंडल डेस्क देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के औराही पंचायत के ब्रहमपुर कटवाड़ा घाट में ट्रांसफार्मर जले होने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो चुका है। इसको लेकर इस ट्रासफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं ने बिरौल-कुशेश्वरस्थान एसएच 56 को जाम कर उग्र प्रदर्शन किया।जिससे इस सड़क मार्ग पर लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन को आंदोलन कर रहे लोगों को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में सड़क जाम कर रहे लोगों ने पुलिस द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद जाम हटाने पर राजी हो गए।

 

विद्युत अभियंता ने बताया विभाग अपने स्तर से भी स समस्या की जानकारी उच्च अधिकारी को देश दी गई है।बहुत जल्द समस्या को दूर कर लिया जाएगा।

 

देशज टाइम्स के साथ हुई बातचीत में स्थानीय लोगों ने बताया कि हमारे यहां विधुत आपूर्ति नहीं की जा रही है इस बाढ़ के समय में घरों में सांप, कीड़ा मकोड़ा  घुसने का काफी भय बना हुआ रहता है।कई दिनों से मोबाइल स्विच ऑफ है जिससे अपनों से बातचीत नहीं कर पाते हैं।kusheshwarasthan me jaley transfarmor

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -