मई,5,2024
spot_img

उफनाई कमला बलान, कुशेश्वरस्थान में बाढ़ की आशंका से 50 हजार की आबादी डर के साये में

spot_img
spot_img
spot_img
कुशेश्वरस्थान रिपोर्टर, बिरौल अनुमंडल डेस्क देशज टाइम्स। पांच दिनों से रूक-रूक कर हो रही भारी बारिश से कमला बलान नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि होने लगी है। इससे कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के कई गांव से गुजरने वाली नदी में उफान पर है।
देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार ईटहर पंचायत के गांवों के आस पास बाढ़ का पानी प्रवेश करने की स्थिति में है। कमला बलान पश्चिमी तटबंध से पूरब के सभी 4 पंचायतों में इटहर, उसड़ी, उजुआ सिमरटोका, सूघराईन पंचायत के भरैन व भिंडुआ पंचायत में बाढ़ का पानी तेजी से घुसने की प्रबल संभावना बनती जा रही है।
जानकारों की माने तो उक्त पांच पंचायतों की लगभग पचास हजार की आबादी पर भीषण बाढ़ आने का डर अभी से ही सताने लगा है। सीओ त्रिवेणी कुमार ने देशज टाइम्स को  बताया कि जल स्तर में वृद्धि हो रही है। संबंधित क्षेत्र के हल्का कर्मचारियों को स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है।
देशज टाइम्स फोटो कैप्शन। कुशेश्वरस्थान पूर्वी में नाव का सहारा लेते लोग।
यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News| राम चौक पर ट्रांसफार्मर की धधकी आग, अगल-बगल की 10 दुकानें राख

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें