
आंचल कुमारी, कमतौल | कमतौल थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है। घटना 5 सितंबर को हुई थी।
पहला पक्ष: महिला ने 11 लोगों पर FIR दर्ज करायी
स्व. कुशेश्वर महतो की पत्नी कौशल्या देवी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनके पुत्र ने 12 धूर जमीन खरीदी थी। आरोप है कि गांव के ही अमरनाथ महतो, कपलेश्वर महतो, रामनाथ महतो, शिवनाथ महतो समेत छह नामजद व पांच अज्ञात लोग उस जमीन पर साजिशन घर बनाने और अवैध कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहे थे।
विरोध करने पर आरोपियों ने उनके पुत्र पर लोहे के रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। साथ ही, उसके पास से
₹25,000 का मोबाइल
₹10,000 नकद
गले से आठ आने का सोने का हनुमान लटकन
लूट लिया।
कौशल्या देवी ने आरोप लगाया कि आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं और अक्सर गांववालों को झूठे हरिजन केस में फंसाने की धमकी देते रहते हैं।
दूसरा पक्ष: कपलेश्वर महतो ने भी कराया केस दर्ज
दूसरी ओर, कपलेश्वर महतो ने भी राजा बाबू महतो, आलोक महतो उर्फ छोटू महतो, अनुराग चौधरी सहित आठ अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करायी है।
उनका आरोप है कि 5 सितंबर की दोपहर आरोपियों ने उन्हें घेरकर बुरी तरह से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कपलेश्वर ने यह भी बताया कि 3 सितंबर की रात भी ये लोग उनके घर पर मारपीट करने आए थे, लेकिन दरवाज़ा बंद होने के कारण लौट गए थे।
Darbhanga Police ने शुरू की जांच
दोनों पक्षों की ओर से दर्ज FIR के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।