spot_img

Darbhanga में जमीन हथियाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 7 अपराधी गिरफ्तार, 3 पिस्टल, 32 कारतूस, 26 बाइक, नेनो कार, 7 मोबाइल बरामद VIDEO

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा जिला अंतर्गत मब्बी ओपी की पुलिस ने सात अपराधियों को तीन पिस्टल, 32 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यही नहीं 26 बाइक ,सात मोबाईल , एक नेनो कार समेत एक वाई फाई बरामद किया है। ऐसा माना जा रहा है शनिवार को दरभंगा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। इसे लेकर सिटी एसपी सागर कुमार ने देर शाम मब्बी ओपी पर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपना धर्मकांटा के नजदीक कूछ अपराधी किस्म के लोग इकठ्ठा हुये है जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले है। इसी सूचना पर पुलिस ने एकसाथ सात अपराधियों को 3 पिस्टल एवं 32 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया यही नहीं उक्त स्थल से 26 बाइक एवं एक नैनो कार को भी पुलिस ने जब्त किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा पुलिस की सख्ती, CCTNS में हर डिटेल हो 'रियल टाइम' अपलोड, पढ़िए SSP जगुनाथ रेड्डी का क्या है इंस्ट्रक्शन...गुमशुदा से 'CriMAC' तक, हर जानकारी होगी डिजिटल

 

सभी की गिरफ्तारी मब्बी ओपी क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति के निकट अपना धर्म कांटा से की गयी है। मब्बी ओपी परिसर में देर शाम आयोजित प्रेसवार्ता में सिटी एसपी सागर कुमार ने इस संबंध में कहा कि सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ के नेतृत्व टीम गठित कर छापेमारी की गयी। पुलिस को देखते अपराधियों ने भागने की कोशिश की।

VIDEO: Darbhanga में जब गिरोह का हुआ पर्दाफाश, गिरफ्तार हुए 7 अपराधी , बरामद हुए 3 पिस्टल, 32 कारतूस, और… 

[su_youtube url=”https://youtu.be/HXmNaShRom4″ autoplay=”yes”]

पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सात अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। सिटी एसपी ने बताया कि इसमें से कुछ का आपराधिक इतिहास है। उन्होंने गिरफ्तार लोंगों में नाका नंबर पांच स्थित गोलू उर्फ फैजान ,केवटी थाना क्षेत्र के आनन्द ठाकुर ,केवटी थाना क्षेत्र के जलवारा गांव निवासी मो साजिद ,मब्बी ओपी क्षेत्र के मो इमामुद्दिन एवं राजीव कुमार ,विवि थाना क्षेत्र के आजम नगर मुहल्ला निवासी श्रवण कुमार एवं मोरों थाना क्षेत्र के केशव कुमार का नाम बताया जिसकी गिरफ्तारी हुई है ,साथ ही सरगना सहित गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhaga News: दहेज प्रताड़ना का खौफनाक खेल, गर्भवती बहू को पीटा, जबरन कराया गर्भपात, फिर घर से निकाला

VIDEO: Darbhanga में जब गिरोह का हुआ पर्दाफाश, गिरफ्तार हुए 7 अपराधी , बरामद हुए 3 पिस्टल, 32 कारतूस, और… 

[su_youtube url=”https://youtu.be/HXmNaShRom4″ autoplay=”yes”]

उन्होंने कहा कि जमीन पर कब्जा को लेकर इन लोंगों ने प्लान तैयार किया था लेकिन वृहत जानकारी के लिये सभी से पुछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि गोलू उर्फ फैजान एवं केशव कुमार का आपराधिक इतिहास है जिसे खंगाला जा रहा है एवं अन्य की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयासरत है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर से मोदी सरकार को ललकारा, महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस ने साधा निशाना, पूछे सवाल… तीन साल पहले कहां थे?

महिला आरक्षण बिल: भागलपुर से कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है।...

Bihar News: बिहार पीएनजी कनेक्शन, अब हर माह मिलेंगे 12,000 नए कनेक्शन, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की CMG पढ़िए!

बिहार पीएनजी कनेक्शन: बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है! अगर आप भी अपने...

Bhagalpur Students Protest: जर्जर हॉस्टल पर छात्रों का बड़ा हंगामा, मारवाड़ी कॉलेज प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम

Bhagalpur Students Protest: बिहार के भागलपुर में छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।...