back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान मुख्यद्वार से प्रखंड मुख्यालय तक चला बुलडोजर, अब धर्मशाला की बारी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान पूर्वी,देशज टाइम्स वरीय संवाददाता। स्थानीय बाजार में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर। बाबा नगरी में पहली बार अतिक्रमणकारियों पर चलाया गया बुलडोजर। उजड़ते कुशेश्वरस्थान को देखने चिलचिलाती धूप में भी उमड़ी लोगों की भीड़।

- Advertisement -

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान मुख्यद्वार से प्रखंड मुख्यालय तक चला बुलडोजर, अब धर्मशाला की बारीवहीं, अपने दुकानों को गिरते देख दुकानदारों ने विरोध किया। कहा, बाजार में दर्जनों बस लगने के कारण सड़क जाम की समस्या बनी रहती है। बाजार में सभी बस को आसमा में लगाने की मांग लोगों ने की। प्रशांत कुमार की रिपोर्ट

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बार-बार अंचल प्रशासन के नोटिस देने के बाद अतिक्रमणकारी मानने के लिए तैयार ही नहीं थे। प्रशासन को देखते ही अतिक्रमण कर रखे दुकानदार अपने दुकान को हटा लेता और जाने के बाद फिर स्थिति जस की तस बनी रहती। सड़क अतिक्रमण के कारण यहां सड़क जाम की समस्या आम हो गई थी। आये दिन बाबा नगरी आये लोगों को घंटो जाम का सामना करना पड़ता था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिंहवाड़ा में दशकों पुराने ब्लॉक ऑफिस पर चलेगा बुलडोजर, DM Kaushal Kumar ने दिए आदेश, बनेगा हाईटेक भवन

आखिर, मजिस्ट्रेट सह बिरौल सीओ बिमल कुमार कर्ण के नेतृत्व में
कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल प्रशासन एवं स्थानीय थाना के पुलिस की मदद से कुशेश्वरस्थान मुख्यद्वार से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक पहले चरण में सड़क को अतिक्रमण से मुक्त किया गया।

इस दौरान प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए दर्जनों दुकानों एवं घरों पर बुलडोजर चला दी गई। क्या गरीब क्या अमीर सभी के लिए कानून एक जैसा देखा गया। तीन से चार घंटे तक चले इस अतिक्रमण मुक्त अभियान को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इससे कई लोग खुश थे तो कई लोग नाराजगी व्यक्त कर रहे थे।दरभंगा के कुशेश्वरस्थान मुख्यद्वार से प्रखंड मुख्यालय तक चला बुलडोजर, अब धर्मशाला की बारी

वहीं, कलाली रॉड में कुछ घर ऐसे भी बने थे जिसके पास एक धुर जमीन नही है और वह धर्मशाला की जमीन पर वर्षो से घर बना कर जीवन व्यतीत कर रहे है। ऐसे लोगो के लिए अंचल की ओर से दो डिसमिल भूमि मुहैया कराये जाने की बात चल रही है। ऐसे लोगो को चिन्हित कर पर्चा देने के बाद वहां से खाली कराया जाएगा।

वहीं, बस स्टैंड स्थित धर्मशाला की जमीन को खाली कराने गए प्रशासन को विरोध का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि धर्मशाला में दो निजी विद्यालय चलाए जा रहे है। वहीं विरोध कर रहे लोगों को प्रशासन ने समझा बुझा कर शांत किया।दरभंगा के कुशेश्वरस्थान मुख्यद्वार से प्रखंड मुख्यालय तक चला बुलडोजर, अब धर्मशाला की बारी

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घनश्यामपुर की खुशियों में आग, Fire ने मचाया तांडव, Short Circuit लाखों की संपत्ति जलकर राख, परिवार सड़क पर

सीओ अखिलेश कुमार ने बताया
कि अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में 55 लोगों को नोटिस की गई थी। अतिक्रमण मुक्त करने के लिए 16 जून की तय की गई। उसी आलोक में आज 55 लोगों पर अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की गई है। आगे और भी अतिक्रमणकारियों को नोटिस दी जा रही है। दो नोटिस देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, धर्मशाला की जमीन पर जो भी अतिक्रमण है उसे भी खाली कराया जाएगा। इस मौके पर थानाध्यक्ष अमित कुमार, आरओ नादिर अयूबी सहित दर्जनों पुलिस और अंचल प्रशासन मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मंत्री जी का हंटर चला, घटिया सड़क बनाने वाली कंपनी 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Richest Bollywood Actress: आलिया, दीपिका या ऐश्वर्या? जानिए बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस कौन!

Richest Bollywood Actress: बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की चमक-धमक देखकर अक्सर लगता है कि ये...

नई Renault Duster: Creta और Seltos के लिए बड़ा खतरा!

Renault Duster: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर SUV सेगमेंट में जबरदस्त हलचल...

झारखंड JPSC Recruitment: पॉलिटेक्निक लेक्चरर के 355 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी जानकारी

झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक...

महाशिवरात्रि 2026: दुर्लभ संयोगों में शिव आराधना का महापर्व

Mahashivratri: आज की पावन रात्रि भगवान शिव की असीम कृपा और भक्ति का अनुपम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें