मई,2,2024
spot_img

Darbhanga Sadar News | सदर का लोआम स्कूल…एडमिशन शुल्क, कार्यक्रम की मनमानी टिकी फोटोग्राफी पर, अधिकारी भी बोलीं…Serious Matter है…फोटो दिखाना ही होगा…

spot_img
spot_img
spot_img

Darbhanga Sadar का लोआम स्कूल…एडमिशन शुल्क, कार्यक्रम की मनमानी टिकी फोटोग्राफी पर, अधिकारी भी बोलीं…Serious Matter है…फोटो दिखाना ही होगा… जहां दरभंगा सदर प्रखंड क्षेत्र के लोआम पंचायत स्थित प्लस टू माध्यमिक विद्यालय हिंदी लोआम सदर में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

Darbhanga Sadar News | सदर की प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी कीर्ति वर्मा तक पहुंची शिकायत होगी पूरी जांच

इसकी शिकायत सदर की प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी कीर्ति वर्मा तक भी पहुंच गई है जहां शनिवार को लोआम के मुखिया मो.अकील फैजी अचानक स्कूल पहुंच गए। यहां इस स्कूल की कई दिनों से शिकायत आ रही थी। छात्रों और अभिभावक इससे त्रस्त थे। जब जांच हुई तो क्या मिला पढ़िए पूरी खबर

Darbhanga Sadar News | लोआम मुखिया मो.अकील फैजी जब पहुंचे स्कूल, देना होगा 8 अप्रैल के कार्यक्रम का सबूत

जानकारी के अनुसार स्कूल प्रबंधन की मनमानी से छात्र-छात्राओं समेत अभिभावक परेशान हैं। इसी की जांच करने शनिवार को लोआम मुखिया मो.अकील फैजी स्कूल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पाया कि आठ अप्रैल को विद्यालय परिसर में बच्चों के बीच कार्यक्रम के माध्यम से प्रमाण पत्र वितरण करना था। दूसरा, एडमिशन चार्ज में अधिक पैसा लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Kishanganj News| गैस सिलेंडर की धधकी आग, मां समेत तीन बच्चों की जिंदा मौत

Darbhanga Sadar News | शिकायत यह, शुल्क में वसूली है

प्रधानाध्यापक रमन जी झा से जब निरीक्षण के दौरान पूछा गया तो सभी शिकायत सही पाया गया। वहीं मुखिया अकील फैजी ने बताया कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। गरीब बच्चों जो एससी एसटी हैं, उनसे 340 रुपए एडमिशन शुल्क लेना है, पर स्कूल प्रबंधन ₹500 ले रहा है। वहीं, सामान्य वर्ग में 420 लेना है। वहां भी ₹500 लिया जा रहा। जो गलत है।

Darbhanga Sadar News | और भी परेशानी, स्मार्ट क्लास?

वहीं, तीन शिक्षक छह शिक्षिका प्लस टू विद्यालय में है। स्मार्ट क्लास सही से संचालित नहीं हो रहा है। वही प्रधानाध्यापक रमन जी झा ने बताया कि 8 अप्रैल को कार्यक्रम होना था। अच्छे तरीका से पर कार्यक्रम किया। लेकिन सिंपल से किया पैसा नहीं होने के कारण वही जो भी छात्र-छात्रा से अधिक पैसा लिया गया है उसको वापस कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Sitamarhi News | डकैतों का नया नुस्खा...मुझको पानी पिला दीजिए...डॉक्टर दंपती के हाथ-पैर बांध अहले सुबह 5 लाख की डकैती

Darbhanga Sadar News | फोटो दिखाइए, कार्यक्रम का

इन सारी समस्याओं पर सदर के प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी कीर्ति वर्मा से पूछने पर बताई कि बहुत सीरियस मामला है। अपनी टीम से जांच करा लेते हैं, जो गलत है वह गलत है। अगर समारोह किए होंगे तो उनके पास फोटोग्राफ होगा। यह पता चल ही जाएगा। यह बहुत सीरियस मामला है। अपनी तरफ से जांच करवा लेते हैं। अगर जांच में सही पाया गया तो जो भी विभागीय कार्रवाई होगा, वह करेंगे। य बहुत सीरियस मैटर है किसी बच्चों से अधिक पैसा नहीं ले सकते हैं। लिए हैं तो पैसा तो वापस करना ही होगा। मगर, कार्रवाई भी की जाएगी। काफी सीरियस मैटर है। इसको अपने स्तर से जांच करवाते हैं।

यह भी पढ़ें:  Salman Khan Firing Case| सलमान खान के घर फायरिंग में हथियार सप्लाई करने वाला अनुज थापन ने की Police Custody "Lockup"में खुदकुशी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें