दरभंगा, देशज टाइम्स। केवटी थाना क्षेत्र के लहुआर गांव में सेना के जवान आमिर राजा खान के घर पर हुए हमले के मुख्य आरोपी अली हसन खान उर्फ मिनहाज खान को पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।
क्या है पूरा मामला
घटना की तारीख: 2 अप्रैल 2025, घटनास्थल: लहुआर गांव, थाना-केवटी, पीड़ित: सेना के जवान आमिर राजा खान का परिवार,घायल: जवान का भाई अल्ली अकबर खान सहित कई सदस्य,FIR दर्ज: जवान की मां समा प्रवीण के आवेदन पर दर्ज,FIR संख्या: केवटी थाना में 15 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज।
गिरफ्तार आरोपी और बाकी नामजद
गिरफ्तार: अली हसन खान उर्फ मिनहाज खान, अन्य नामजद आरोपी: इजहार अहमद खान, अबरार अहमद खान, एहरार अहमद खान, इफ्तेखार अहमद खान, अफजल अहमद खान, वकार अहमद खान, इम्बेसात खान, सैफ खान, रमीज खान, वासिद खान, माजिद खान, होम्माद खान, जिशान अहमद खान।
पुलिस कार्रवाई जारी
गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को किया गया गिरफ्तार। थानाध्यक्ष: कार्रवाई का नेतृत्व। बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश और छापेमारी। पुलिस ने कहा: “जल्द सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा”।