मई,11,2024
spot_img

Darbhanga के बहेड़ी Triple Murder Case में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नगर निगम कर्मी अनिल सिंह समेत तीन की हत्या के मुख्य आरोपी के घर कुर्की

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। नगर निगम कर्मी अनिल सिंह समेत तीन लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी के घर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घर पर कुर्की जब्ती करते हुए तिहरे हत्याकांड में आगे की तहकीकात तेज कर दी है। मामला बहेड़ी थाना से जुड़ा है। पढ़िए पूरी खबर

बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमैठी चौक हुए तिहरे हत्या कांड के दो नामजद आरोपी हरि बल्लभ राय के पुत्र टुनटुन राय ब्रजेश राय उर्फ परदेसिया और चंदन सिंह के घर पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है।

इस संबंध में एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि बहेड़ी थाना क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड के दो आरोपियों परदेशिया और चंदन सिंह के घर की कुर्की जब्ती की गई है। इस कांड के कई नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, फरार आरोपियों के घर पहले ही इश्तेहार चिपकाया जा चुका था। आज कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।

बताया जाता कि हरि बल्लभ राय के पुत्र टुनटुन राय ब्रजेश राय उर्फ परदेसिया और चंदन सिंह  दोनों इस तिहरे हत्या कांड के मुख्य आरोपियों में शामिल हैं। पुलिस ने इन दोनो के घर कोर्ट के आदेश पर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया था।

इसके बाद भी पुलिस आज तक न इन अपराधियों को गिरफ्तार कर सकी और न दोनो आरोपियों ने आज तक कोर्ट में सरेंडर किया। पीड़ित पक्ष लगातार पुलिस पर सुस्ती का आरोप लगाता रहा है।

जानकारी के अनुसार, बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव निवासी अनील सिंह सहित तीन लोगों की हत्या 21 जून को कर दी गई थी। इस हत्या में मृतक अनिल सिंह का चालक कुंदन सिंह बच गया था।

कुंदन सिंह से पुलिस ने पूछ ताछ के आधार पर पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था जबकि दो आरोपियों ने समस्तीपुर कोर्ट में सरेंडर किया था। पुलिस ने दोनो आरोपियों को रिमांड पर लेकर भी पूछ ताछ कर चुकी है लेकिन घटना दो महीने बाद भी दरभंगा पुलिस इस तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नही कर सकी है।

बतादे की यह घटना बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमैठी चौक के बगल में हरहच्चा आरामिल के पास करीब 10 से 12 मोटरसाइकिल पर सवार 25 अज्ञात अपराधियों ने गाड़ी को घेर लिया। फिर अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।इसमें अनिल सिंह, मनीष सिंह व अनील सिंह के निजी बाॅडीगार्ड मुन्ना सिंह को गोली लगी। इसमें तीनों व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं, चालक कुंदन सिंह को भी पिस्टल की बट से सिर पर मारा, जिससे वह बेहोश हो गया।

इसके बाद सफारी गाड़ी के चालक बहादुरपुर थाना के पतोर गांव के रामपुर टोला के स्व. जनार्दन सिंह के पुत्र कुन्दन सिंह ने इलाज के दौरान डीएमसीएच में बेंता ओपी पुलिस पदाधिकारी के समक्ष अपना बयान दिया।

इसमे घटना में किसी प्रकार की जानकारी नहीं होने की बात कहीं। इस मामले को लेकर स्थानीय थाना में अज्ञात के विरुद्ध अवैध हथियार का प्रयोग कर 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध जान से मारने का कांड दर्ज की गई है।

वहीं, गाड़ी के चालक कुंदन सिंह के बयान में गड़बड़ी तथा परिजनों की ओर से बार बार चालक कुंदन सिंह की संलिप्तता की बात कहे जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अनुसंधान के क्रम में एक सप्ताह बाद जोरजा गांव के कन्हैया सिंह की गिरफ्तारी लाइनर के रूप में हुई थी। लेकिन शेष अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| हरनगर-सकरी रेलखंड पर ट्रेन और ट्रक की भीषण टक्कर, गेटमैन की बड़ी लापरवाही, JCB मंगवाकर ये हुआ?

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें