spot_img

Mandalkara Darbhanga | दरभंगा मंडलकारा के वैसे बंदी जिनके पास नहीं हैं पैरवी के लिए अधिवक्ता, वो होंगे चिह्नित

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। मंडलकारा दरभंगा का निरीक्षण किया गया है। वहीं बंदियों से मिलकर उनके रहन सहन, खान-पान व स्वास्थ्य की जानकारी ली गई है। आखिर, किसके कहने और निर्देश पर ऐसा हुआ है। कौन पहुंचे थे (Mandalkara of Darbhanga
Special team inspected) निरीक्षण करने। निरीक्षण में क्या देखा क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Mandalkara Darbhanga | रंजन देव ने मंडलकारा का किया निरीक्षण

जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी के निर्देशानुसार अवर न्यायाधीश-सह-प्राधिकार सचिव रंजन देव की ओर से मंडल कारा दरभंगा का निरीक्षण किया गया।

- Advertisement -

Mandalkara Darbhanga | बंदियों से मिले, तरुण वार्ड, अस्पताल भी देखा

निरीक्षण के दौरान सचिव श्री देव ने सभी वार्डों के बंदियों से मिलकर उनके रहन सहन, खान-पान व स्वास्थ्य की जानकारी ली।  उन्होंने कारा अस्पताल का निरीक्षण किया, साथ हीं महिला बंदी के साथ मौजूद नवजात शिशु के स्वास्थ्य सुविधा एवं टीकाकरण की जानकारी ली तथा उन्होंने तरुण वार्ड का भी निरीक्षण किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

Mandalkara Darbhanga | बंदियों की ली पूरी जानकारी, ये थे मौजूद

उन्होंने ऐसे बंदियों के बारे में जानकारी ली जिनके पास उनके मुकदमे की पैरवी करने के लिए अधिवक्ता नहीं हो। निरीक्षण के समय विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मंडलकारा में प्रतिनियुक्त जेल विजीटिंग पैनल अधिवक्तागण व जेल पीएलवी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

Mandalkara Darbhanga | वैसे बंदी जिनके पास अधिवक्ता नहीं हैं पैरवी के लिए, वो होंगे चिह्नित

उन्होंने सभी से कहा कि ऐसा कोई भी बंदी जिनके पास अपने मुकदमे की पैरवी करने के लिए अधिवक्ता नहीं हो तो उन्हें चिन्हित कर अविलंब विधिक सेवा उपलब्ध कराने के लिए आवेदन दें,इसके अलावा किसी अन्य प्रकार की विधिक सेवा की आवश्यकता हो तो उसके लिए भी आवेदन करें।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

Mandalkara Darbhanga | बढ़ती ठंढ़ को लेकर कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्देश

सचिव श्री देव ने बढ़ती ठंढ़ को लेकर कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्देश कारा अधीक्षक स्नेह लता को दिया। मौके पर पैनल अधिवक्ता माधव कुमार, इंदु कुमारी, संजीव कुमार और बेबी सरोज, प्राधिकार सहायक मुन्ना दास,मो. इमामुद्दीन आदि मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अगले 48 घंटे सावधान! तपिश पर बारिश की चोट, 3-4°C गिरेगा तापमान, कई जिलों में भारी बारिश, पढ़िए रिपोर्ट

Bihar Monsoon: बिहार में भीषण गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मॉनसून की उत्तरी सीमा मोतिहारी से गुजर रही है और अगले 48 घंटों में तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की#BiharMonsoon,#BiharWeather,#RainAlert

दिल्ली भागने की फिराक में था भड़काऊ पोस्ट वाला, बक्सर स्टेशन पर दबोचा गया! |मुहर्रम से पहले सांप्रदायिक सौहार्द कायम

Nalanda Police: सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक और भड़काऊ पोस्ट साझा करने वाले माधव लाल कश्यप को बक्सर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। वह दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था।#NalandaPolice,#BuxarNews,#CommunalHarmony

भागलपुर में गर्मी से बेहाल लोगों को मिली राहत, बिहार ट्रॉली साउंड ने लगाया ठंडा पानी का शिविर

Bhagalpur News: भागलपुर में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच बिहार ट्रॉली साउंड संगठन ने पेयजल शिविर लगाकर लोगों को राहत पहुंचाई। राहगीरों और श्रद्धालुओं को मिला ठंडा पानी, समाज में#BhagalpurNews,#BiharHeatwave,#CommunityService

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बड़ा फैसला! VC ने खुद दिया दो रिटायर कर्मियों को PPO, खुशी से झूमे कर्मचारी

Bihar Sanskrit University: दरभंगा के बिहार संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय ने दो सेवानिवृत्त कर्मियों को खुद PPO सौंपा, जिससे उन्हें पेंशन भुगतान की तत्काल राहत#BiharSanskritUniversity,#DarbhangaNews,#PPO