spot_img

दरभंगा के बिरौल पटनियां में एक युवक की संदिग्ध मौत…उठ रहे कई सवाल…जितनी मुंह उतनी बात

spot_img
- Advertisement -

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के पटनियां गांव में एक व्यक्ति की मौत संदिग्ध हालात में हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पैंतीस वर्ष के श्याम सुंदर राम पिछले तीन दिनों से बीमार चल रहा था। दो दिनों पूर्व स्थानीय चिकित्सक से दवा खाकर स्वस्थ होने की कोशिश की मगर ठीक नहीं हो पाया।

- Advertisement -

गत 26 जनवरी की देर रात उसकी अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इससे पूर्व सोमन राम, जगदीश राम, कुशेश्वर राम की भी मौत पिछले छह माह के भीतर हो गई है। लेकिन, मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा आ रहे राज्यपाल सैयद अता हसनैन, DARBHANGA अलर्ट पर! दो बड़े आयोजन और चाक-चौबंद सुरक्षा DM- SSP की कमान !

पंचायत की मुखिया रीता देवी ने बताया कि श्याम सुंदर राम पिछले छह माह से बीमार था। अचानक इसकी मौत किस कारण से हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही तय हो पाएगा। वहीं पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मौत की वजह क्या है। हालांकि, गांव में जितनी जुबान उतनी तरह की बातें हो रही हैं। इसमें कहीं ना कहीं राजनीतिक बू भी आ रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather: लू का रेड अलर्ट, 20 जिलों में पारा 40 पार, जानिए कब मिलेगी राहत?

Bihar Weather: बिहार में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तपती...

Bihar Panchayat Elections 2026: पहली बार EVM से वोटिंग, आयोग ने तेज की तैयारी, DM को दिए अहम निर्देश

Bihar Panchayat Elections 2026: इस साल के अंत में होने वाले पंचायत चुनावों को...

Bihar Police Transfer: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, Darbhanga को भी मिला है कुछ खास, 40 पुलिस निरीक्षकों का विशेष शाखा में तबादला

Bihar Police Transfer: बिहार पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। मुख्यालय...

Bihar Accident Vehicle Release: बिहार पुलिस का बड़ा आदेश, अब 24 घंटे में वापस मिलेगी दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी!

Bihar Accident Vehicle Release: अब बिहार में सड़क दुर्घटना के बाद आपकी गाड़ी यूं...